Vijay Thalapathy Renault Duster: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय थलापति नई रेनॉल्ट डस्टर को ट्रैक पर चलाते हुए नजर आए हैं। कोयंबटूर में हुई इस ड्राइव का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मुख्यमंत्री नई रेनॉल्ट डस्टर की हैंडलिंग, परफॉर्मेंस और अलग-अलग ट्रैक बाधाओं पर इसकी क्षमता को परखते दिखाई देते हैं।
दरअसल, मुख्यमंत्री बनने के बाद यह तीसरा मौका है जब विजय थलापति किसी कार को खुद ड्राइव करते नजर आए हैं। इससे पहले भी उन्हें अलग-अलग वाहनों के साथ देखा जा चुका है। हालांकि इस बार उन्होंने रेनॉल्ट डस्टर जैसी नई मिड-साइज SUV को ट्रैक पर चलाकर लोगों का ध्यान खींच लिया।
Vijay Thalapathy Renault Duster Track Drive
वीडियो में रेनॉल्ट डस्टर को खास टेस्ट ट्रैक पर चलाया गया। इस दौरान SUV को अलग-अलग तरह की बाधाओं और मोड़ों से गुजारा गया। इससे इसकी सस्पेंशन क्षमता, स्टेबिलिटी और कंट्रोल का प्रदर्शन देखने को मिला। इसके बाद विजय थलापति ने SUV की हैंडलिंग और ड्राइविंग अनुभव को भी करीब से महसूस किया। यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बना हुआ है।
Renault Duster Engine Options
भारत में नई रेनॉल्ट डस्टर इस साल मार्च 2026 में लॉन्च हुई थी। कंपनी इसे तीन इंजन विकल्पों के साथ पेश करती है ताकि अलग-अलग जरूरतों वाले ग्राहकों को बेहतर विकल्प मिल सके। इसमें 1.3-लीटर टर्बो TCe 160 इंजन मिलता है, जो 163 hp की पावर और 280 Nm का टॉर्क देता है। कंपनी का दावा है कि यह अपने सेगमेंट के सबसे दमदार टर्बो-पेट्रोल इंजनों में शामिल है। इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है।
वहीं 1.0-लीटर टर्बो TCe 100 इंजन केवल 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है। यह इंजन उन ग्राहकों के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है जो रोजमर्रा की ड्राइविंग के लिए किफायती SUV चाहते हैं।
Hybrid Powertrain
रेनॉल्ट डस्टर का स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड E-Tech 160 वेरिएंट 1.8-लीटर पेट्रोल इंजन और 1.4 kWh बैटरी पैक के साथ आता है। इसका मकसद बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी देना है।कंपनी का दावा है कि यह हाइब्रिड सिस्टम शहर की ड्राइविंग के दौरान लगभग 80 प्रतिशत समय इलेक्ट्रिक मोड में चल सकता है। हालांकि इस वेरिएंट को भारत में दिवाली के आसपास लॉन्च करने की तैयारी है।
यह भी पढ़ें- 2026 Yamaha FZ-S Fi भारत में लॉन्च, नए कलर ऑप्शन हुई पेश
रेनॉल्ट डस्टर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹10.49 लाख है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट की कीमत ₹18.69 लाख तक जाती है। अलग-अलग इंजन और ट्रांसमिशन विकल्पों की वजह से ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के अनुसार वेरिएंट चुन सकते हैं।

