अहमदाबाद में टेस्ला (Tesla) ने अपना पहला टेस्ला-अप्रूव्ड बॉडी शॉप (Tesla-Approved Body Shop) शुरू कर दिया है। इससे स्थानीय टेस्ला ग्राहकों को अब कंपनी के मानकों के अनुसार बॉडी रिपेयर की सुविधा मिलेगी। यहां जेनुइन पार्ट्स के साथ प्रशिक्षित तकनीशियन कारों की मरम्मत करेंगे।
Tesla Approved Body Shop Ahmedabad
अहमदाबाद में शुरू हुआ यह टेस्ला-अप्रूव्ड बॉडी शॉप स्थानीय ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा है। यहां टेस्ला की कारों के बॉडी रिपेयर और कोलिजन डैमेज से जुड़े काम किए जाएंगे। इसके अलावा, मरम्मत के दौरान जेनुइन पार्ट्स का इस्तेमाल किया जाएगा। प्रशिक्षित बॉडी रिपेयर तकनीशियन टेस्ला के तय रिपेयर स्टैंडर्ड्स के मुताबिक काम करेंगे।
टेस्ला ने इस नए सेंटर पर 2026 मॉडल Y प्रीमियम RWD और मॉडल Y L को भी उपलब्ध कराया है। ग्राहक इन दोनों इलेक्ट्रिक एसयूवी को देख सकते हैं और टेस्ट ड्राइव ले सकते हैं। मॉडल Y प्रीमियम RWD में पांच लोगों के बैठने की जगह मिलती है। इसमें पावर-फोल्डिंग सीटें भी दिए गए हैं, जो केबिन को जरूरत के हिसाब से ज्यादा उपयोगी बनाते हैं।
Tesla Model Y Performance
मॉडल Y प्रीमियम RWD को 0 से 100 km/h की रफ्तार पकड़ने में 5.9 सेकंड लगते हैं। कंपनी के अनुसार, यह वेरिएंट एक बार चार्ज करने पर 500 km तक की WLTP रेंज देता है। इसकी कीमत 50.89 लाख रुपये रखी गई है। ऐसे में यह टेस्ला की इलेक्ट्रिक एसयूवी रेंज में एक महत्वपूर्ण विकल्प बनती है। वहीं मॉडल Y L ज्यादा जगह और बेहतर
परफॉर्मेंस पर फोकस करती है। इसमें तीन-रो और छह सीट्स के साथ ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम मिलता है। इसे 0 से 100 km/h की रफ्तार पकड़ने में 5.0 सेकंड लगते हैं। इसकी WLTP रेंज 681 km तक बताई गई है, जबकि कीमत 61.99 लाख रुपये से शुरू होती है।
यह भी पढ़ें- अहमदाबाद में शुरू हुई स्मार्ट फ्लैप पार्किंग, सेंसर से लॉक होगा वाहन
टेस्ला अब भारत के कई शहरों में अपने बॉडी रिपेयर सपोर्ट को बढ़ा रही है। कंपनी की टेस्ला-अप्रूव्ड बॉडी शॉप की मौजूदगी पुणे, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद में भी है। इसके अलावा, दिल्ली और अहमदाबाद को भी इस नेटवर्क में शामिल किया गया है।

