टाटा मोटर्स ने भारतीय बाजार में टाटा कर्व सीरीज एक्स (Tata Curvv Series X) को लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹9.99 लाख रखी गई है। नई सीरीज में खासतौर पर शुरुआती वेरिएंट्स को ज्यादा फीचर्स दिए गए हैं।

Tata Curvv Series X Design
कर्व सीरीज X (Curvv Series X) का ओवरऑल एक्सटीरियर डिजाइन पहले जैसा ही रखा गया है। हालांकि, इसमें ब्लैक आउट ग्रिल जैसे छोटे बदलाव किए गए हैं। इससे एसयूवी के फ्रंट लुक को थोड़ा ज्यादा स्पोर्टी अंदाज मिलता है। बाहरी डिजाइन में बड़े बदलाव नहीं होने की वजह से कर्व का मौजूदा कूपे-एसयूवी स्टाइल बरकरार रहता है। कंपनी ने इस अपडेट में ज्यादा ध्यान फीचर्स और केबिन अनुभव पर दिया है।
नई सीरीज के केबिन में हल्के रंग की सीट अपहोल्स्ट्री दी गई है। इसके अलावा फ्रंट सीटों को पहले के मुकाबले थोड़ा स्लिम बनाया गया है। रियर सीट की ऊंचाई 10 mm कम की गई है। वहीं, इसे 20 mm पीछे की ओर भी खिसकाया गया है। इन बदलावों का मकसद पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए ज्यादा आराम देना है।
Features
सीरीज X में अब शुरुआती वेरिएंट्स से ही ज्यादा फीचर्स मिलते हैं। प्योर X वेरिएंट से 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इस स्क्रीन के साथ वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले भी मिलते हैं। इसके अलावा ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल और ऑटो-फोल्डिंग ORVMs जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। ऊंचे वेरिएंट्स में 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। साथ ही पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा और ब्लाइंड-व्यू मॉनिटर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इन वेरिएंट्स में ऑटोमैटिक हेडलैंप और रेन-सेंसिंग वाइपर भी दिए गए हैं। इससे रोजाना ड्राइविंग के दौरान सुविधा और बेहतर होती है।
यह भी पढ़ें- ₹1.10 लाख में लॉन्च हुआ सिंपल वेव इलेक्ट्रिक स्कूटर
टॉप ट्रिम्स में 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसे 9-स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम के साथ जोड़ा गया है। इसके अलावा वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और 6-वे पावर्ड ड्राइवर सीट दी गई है। वायरलेस चार्जिंग, एम्बिएंट लाइटिंग और डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल भी मिलता है। एसयूवी के टॉप वेरिएंट में जेस्चर-कंट्रोल्ड टेलगेट भी दिया गया है। वहीं, लेवल-2 ADAS सिस्टम इसे ज्यादा एडवांस और सुरक्षित बनाने में मदद करता है।
Powerful Engine
सीरीज X में कंपनी ने मौजूदा इंजन विकल्पों को ही बरकरार रखा है। इसमें 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 118 bhp और 170 Nm टॉर्क देता है। इसके अलावा 1.2-लीटर डायरेक्ट-इंजेक्शन टर्बो पेट्रोल इंजन भी उपलब्ध है। यह इंजन 123 bhp की पावर और 225 Nm का टॉर्क देता है। डीजल पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए 1.5-लीटर डीजल इंजन का विकल्प मिलता है। यह इंजन 116 bhp की पावर और 260 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
यह भी पढ़ें- एक चार्ज में 600 km तक दौड़ेगी नई रेंज रोवर इलेक्ट्रिक, भारत में शुरू हुई बुकिंग
इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। वहीं, चुनिंदा वेरिएंट्स में 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी उपलब्ध है। इससे ग्राहकों को अपनी ड्राइविंग जरूरत के हिसाब से मैनुअल या ऑटोमैटिक विकल्प चुनने की सुविधा मिलती है।

