HomeEVEV CarAudi ने पेश की अपनी सबसे छोटी ईवी A2 e-tron, 646 km...

Audi ने पेश की अपनी सबसे छोटी ईवी A2 e-tron, 646 km की रेंज

ऑडी (Audi) ने A2 e-tron को ग्लोबल मार्केट के लिए पेश किया गया है और यह इंगोलस्टैड की सबसे छोटी EV है। इस इलेक्ट्रिक हैचबैक में 84kWh तक की बैटरी, 646km तक की WLTP रेंज और 318 BHP तक की पावर मिलती है।

Audi A2 e-tron brand's smallest EV

Audi A2 e-tron Design and Features

Audi A2 e-tron को MEB प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। यह चार दरवाजों वाली हैचबैक है, जिसमें कूपे जैसी रूफलाइन दी गई है। कार के फ्रंट में बड़ा आयताकार फेसिया और स्प्लिट हेडलैंप सेटअप मिलता है, जबकि साइड में विंग-टाइप डोर हैंडल और फ्लेयर्ड व्हील आर्च दिए गए हैं। पीछे की तरफ रैपअराउंड एलईडी टेललाइट्स और स्लिम रियर विंडस्क्रीन मिलती है। Audi के मुताबिक, इसका ड्रैग कोएफिशिएंट 0.24 है। कार में एयरो-ऑप्टिमाइज्ड व्हील्स भी दिए गए हैं।

केबिन का डिजाइन काफी सिंपल रखा गया है। इसमें कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 12.3-इंच टचस्क्रीन और 11.9-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल हैं। इसके अलावा चार-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और ड्राइव मोड सेलेक्टर स्टॉक भी मिलता है।

Battery and Performance

Audi A2 e-tron को तीन बैटरी विकल्पों के साथ पेश किया गया है, जिनकी क्षमता 52kWh से 84kWh के बीच है। इनके साथ इलेक्ट्रिक कार की WLTP रेंज 423km से 646km तक है। यह EV सिंगल-मोटर रियर-व्हील-ड्राइव कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है। अलग-अलग वर्जन में पावर 166 BHP और 318 BHP के बीच है, जबकि टॉर्क 350 Nm से 545 Nm तक मिलता है। टॉप-स्पेक A2 e-tron महज 5.7 सेकंड में 0 से 100km/h की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 200km/h बताई गई है।

यह भी पढ़ें- सुजुकी जिक्सर सीरीज में नया अपडेट, पूरी रेंज को मिले नए कलर ऑप्शन

motormative
motormativehttps://motormative.com
Motor Mative एक समर्पित ऑटोमोबाइल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ आपको कार और बाइक की दुनिया से जुड़ी ताज़ा ख़बरें, लॉन्च अपडेट्स, रिव्यूज़ और सेफ़्टी रेटिंग्स मिलती हैं। हम आपको सटीक, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं — जिसमें अत्याधुनिक तकनीक, नए मॉडल रिलीज़ और इलेक्ट्रिक वाहनों और ऑटोमोटिव डिजाइन में नवीनतम रुझान शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ज़रूर पढ़ें