टोयोटा ग्लान्जा फेसलिफ्ट (Toyota Glanza Facelift) को 14 अक्टूबर को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। नई ग्लान्जा में कॉस्मेटिक बदलाव के साथ नया पेट्रोल इंजन और कई नए फीचर्स मिल सकते हैं।
Toyota Glanza Facelift Design and Features
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टोयोटा नई ग्लान्जा के डिजाइन में कुछ बदलाव कर सकती है। कार में नई ग्रिल दी जा सकती है, जिसका डिजाइन हाल ही में लॉन्च हुई मारुति बलेनो फेसलिफ्ट से मिलता-जुलता हो सकता है। इसके अलावा, इसमें में अपडेटेड बंपर और कुछ छोटे डिजाइन बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, डैशबोर्ड का मौजूदा लेआउट ज्यादा बदलने की उम्मीद नहीं है।
फीचर्स की बात करें तो इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर मिल सकता है। इसके अलावा, कार में लेवल-2 ADAS दिए जाने की भी उम्मीद है।
Engine and CNG
ग्लान्जा फेसलिफ्ट में सबसे बड़ा बदलाव इंजन को लेकर हो सकता है। मौजूदा 1.2-लीटर 4-सिलेंडर K12N इंजन की जगह नया 1.2-लीटर 3-सिलेंडर Z12E नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। यह इंजन 82 BHP की पावर और 112 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है।
टोयोटा नई ग्लान्जा का CNG वेरिएंट भी ला सकती है। CNG मॉडल में भी यही इंजन दिया जा सकता है और इसे 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़े जाने की उम्मीद है।

