Site icon Motormative

Aprilia SXR GT 125 और GT 175 स्कूटर भारत में हुए लॉन्च

Aprilia SXR GT 125 and GT 175 scooters with updated design and LED headlamps

Aprilia SXR GT 125 और GT 175 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। दोनों स्कूटर पुराने SXR 125 और SXR 160 की जगह आए हैं और नए फीचर्स के साथ पेश किए गए हैं।

Aprilia SXR GT 125 and GT 175 Engine and Brakes

अप्रिलिया SXR GT 175 में 174.7cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 7,200rpm पर 13 BHP की पावर और 6,000rpm पर 14.14Nm का टॉर्क देता है। वहीं SXR GT 125 में 124.5cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 7,400rpm पर 10.5 BHP की पावर और 6,200rpm पर 10.4Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

दोनों स्कूटर में आगे 220mm डिस्क ब्रेक और पीछे 140mm ड्रम ब्रेक दिया गया है। SXR GT 175 में फ्रंट व्हील पर सिंगल-चैनल ABS मिलता है, जबकि GT 125 में CBS दिया गया है।

Design and Features

दोनों स्कूटर को 14-इंच के बड़े व्हील और ट्राइपॉड एलईडी हेडलैंप के साथ पेश किया गया है। इनमें बड़ी विंडस्क्रीन, पेरिमीटर किट और उपयोगी टॉप बॉक्स जैसे एक्सेसरीज भी उपलब्ध हैं। SXR GT 175 में 5-इंच TFT डिस्प्ले दिया गया है। इसमें ब्लूटूथ स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और हैंडलबार पर अतिरिक्त कंट्रोल मिलते हैं। इसमें नया मफलर भी दिया गया है, जिसमें हीट प्रोटेक्शन शामिल है।

दूसरी ओर, SXR GT 125 में 5-इंच का मोनोक्रोम एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। दोनों मॉडल को नए रंगों और ग्राफिक्स के साथ पेश किया गया है। SXR GT 175 मेटैलिक ब्लू, मैट ब्लैक और मैट ग्रीन रंगों में उपलब्ध है। वहीं SXR GT 125 को मैट ब्लैक, ग्लॉसी अजूरो और ग्लॉसी व्हाइट रंगों में पेश किया गया है।

यह भी पढ़ें- बजाज पल्सर NS400Z 5-इंच TFT डिस्प्ले के साथ 1.90 लाख रुपये में लॉन्च

Exit mobile version