Motor Mative

20 हजार में आया Axor का सबसे महंगा हेलमेट, वजन सिर्फ 1,040 ग्राम

Axor ने भारतीय बाजार में अपना अपडेटेड MX Carbon Helmet लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत 20,060 रुपये रखी गई है। यह हेलमेट पुराने मॉडल से हल्का और ज्यादा एडवांस शेल तकनीक के साथ आया है।

Axor MX Carbon Helmet launched in India

Axor MX Carbon Helmet Design

नए मॉडल में ट्राई-कम्पोजिट शेल का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 3K कार्बन फाइबर, अरामिड फाइबर और एयरोस्पेस-ग्रेड फाइबरग्लास शामिल हैं। इस कॉम्बिनेशन का मकसद हेलमेट का वजन कम रखना है। कंपनी ने पुराने MX Carbon की तुलना में इसमें बेहतर शेल तकनीक इस्तेमाल की है।

एक्सोर एमएक्स कार्बन हेलमेट (Axor MX Carbon Helmet) का वजन करीब 1,040 ग्राम है। कंपनी के अनुसार यह दुनिया का सबसे हल्का ट्रिपल-सर्टिफाइड हेलमेट है। हालांकि, साइज के अनुसार वजन में लगभग 50 ग्राम तक बदलाव हो सकता है। हेलमेट को तीन अलग-अलग शेल साइज में तैयार किया गया है। वहीं, ग्राहकों के लिए यह M, L, XL और 2XL साइज में उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें- फ्लेक्स फ्यूल तकनीक के साथ आई होंडा CB300F ट्विस्टर, भारत में वापसी की उम्मीद

इस हेलमेट की सबसे बड़ी खासियत इसके तीन सर्टिफिकेशन हैं। इसमें ECE 22.06, ISI और DOT सुरक्षा मानकों का सपोर्ट मिलता है। ECE 22.06 नया यूरोपीय हेलमेट सुरक्षा मानक है। वहीं, ISI भारतीय बाजार के लिए जरूरी सुरक्षा मानक को दर्शाता है।

Price and Pre-Booking Details

Axor ने नए MX Carbon Helmet की कीमत 20,060 रुपये रखी है। इस कीमत के साथ यह फिलहाल कंपनी का सबसे महंगा हेलमेट है। कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। इसकी डिलीवरी जल्द शुरू होने की उम्मीद है।

इस शानदार हेलमेट भारत में ही तैयार किया जाता है। यह बात कंपनी के भारतीय मैन्युफैक्चरिंग पर फोकस को भी दिखाती है। एक्सोर के पास रेट्रो मोटो X नाम का एक अन्य ऑफ-रोड हेलमेट भी है। हालांकि, कंपनी इसे MX Carbon का सीधा प्रतिद्वंद्वी नहीं मानती।

Exit mobile version