BMW S 1000 R launched in India 2025: यह हाइपर-नेकेड बाइक 999cc इंजन, 250 km/h टॉप स्पीड, दमदार परफॉर्मेंस और एडवांस फीचर्स के साथ आई है।
बीएमडब्ल्यू मोटरराड ने अपनी हाई-परफॉर्मेंस हाइपर-नेकेड बाइक नई BMW S 1000 R को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस धांसू बाइक की कीमत ₹19.90 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह बाइक पहले वाले मॉडल की तुलना में ज्यादा दमदार परफॉर्मेंस, मॉडर्न फीचर्स और आकर्षक डिजाइन के साथ आई है। कंपनी इसे भारत में CBU (कंप्लीट बिल्ट-अप यूनिट) के तौर पर पेश कर रही है।

BMW S 1000 R launched in India 2025: डिजाइन और लुक्स
नई BMW S 1000 R में पहले जैसा स्प्लिट एलईडी हेडलाइट डिजाइन बरकरार है, लेकिन अब इसका बॉडीवर्क और भी स्पोर्टी हो गया है। इसमें नया रियर टेल सेक्शन, शॉर्ट और स्पोर्टी नंबर प्लेट होल्डर और टर्न इंडिकेटर व लाइट्स का कॉम्बो यूनिट दिया गया है।
BMW S 1000 R launched in India 2025: कलर ऑप्शन्स
बीएमडब्ल्यू एस 1000 आर को कंपनी ने तीन कलर स्कीम में लॉन्च किया है:
- ब्लैकस्टॉर्म मेटालिक
- ब्लूफायर/मुगियालो येलो (केवल स्टाइल स्पोर्ट के साथ)
- लाइटव्हाइट यूनी/एम मोटरस्पोर्ट (केवल एम पैकेज के साथ)।
फीचर्स
नई BMW S 1000 R कई एडवांस फीचर्स के साथ आती है जो इसे और भी खास बनाते हैं। इसमें हेडलाइट प्रो और डे-टाइम राइडिंग लाइट्स दिए गए हैं जो बेहतर विजिबिलिटी प्रदान करते हैं। परफॉर्मेंस को और स्मूद बनाने के लिए इसमें M क्विक थ्रॉटल और इंजन ड्रैग टॉर्क कंट्रोल (MSR) दिया गया है।
यह भी पढ़ें- नए डिजाइन और एडवांस फीचर्स के साथ मार्केट में धूम मचाने आ रही! Tata की दमदार एसयूवी
राइडिंग के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए इसमें तीन राइडिंग मोड – रेन, रोड, डायनामिक, के साथ हिल स्टार्ट कंट्रोल शामिल है। इसके अलावा, बाइक में 6.5-इंच का टीएफटी डिस्प्ले कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, और फुल एलईडी लाइटिंग सिस्टम दिया गया है। सुरक्षा के लिए इसमें एबीएस प्रो, डायनामिक ट्रैक्शन कंट्रोल (DTC) और सिक्स-एक्सिस सेंसर बॉक्स जैसी आधुनिक तकनीक मौजूद है।
पैकेज और कस्टमाइजेशन
BMW इस बाइक को ग्राहकों की जरूरत के अनुसार अलग-अलग पैकेज में भी उपलब्ध करा रही है:
- डायनामिक पैकेज – डायनामिक डंपिंग कंट्रोल, प्रो राइडिंग मोड्स, शिफ्ट असिस्टेंट प्रो और इंजन स्पॉइलर शामिल हैं।
- कम्फर्ट पैकेज – कीलेस राइड, क्रूज़ कंट्रोल, हीटेड ग्रिप्स, टायर प्रेशर कंट्रोल।
- एम (M) स्पोर्ट पैकेज – M पैकेज, M स्पोर्ट सीट, M फ्यूल फिलर कैप, M लाइटवेट बैटरी, स्पोर्ट्स साइलेंसर, M एंड्योरेंस चेन, M GPS-लैपट्रिगर, और M फोर्ज्ड व्हील्स या M फोर्ज्ड व्हील्स शामिल हैं।
इंजन और परफॉर्मेंस
नई BMW S 1000 R में 999 सीसी इनलाइन 4-सिलेंडर ऑयल/वॉटर-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 170 एचपी की पावर 11,000 आरपीएम पर और 114 एनएम टॉर्क 9,250 आरपीएम पर जेनरेट करता है। परफॉर्मेंस की बात करें तो यह बाइक महज 3.2 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 250 किमी/घंटा है।
यह भी पढ़ें- 4 साल में ताबड़तोड़ बिक्री; TVS Raider 125 ने पार किया 16 लाख यूनिट्स का आंकड़ा