वोक्सवॉगन ने लॉन्च से पहले टिगुआन R-लाइन (Volkswagen Tiguan R-Line ) एसयूवी की बुकिंग आधिकारिक तौर पर आज से भारत में शुरू कर दी है।
वोक्सवैगन इंडिया ने आधिकारिक तौर पर नई टिगुआन R-लाइन (Tiguan R-Line) के लिए प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। ग्राहक देश भर में वोक्सवैगन डीलरशिप या कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इस शानदार डिजाइन वाली एसयूवी को बुक कर सकते हैं। वहीं 2025 की दूसरी तिमाही में गोल्फ GTI को भी लॉन्च किया जाना है, जो सिर्फ ऑनलाइन चैनलों के जरिए ही उपलब्ध होगी।

यह भी पढ़ें- कहीं हाथ से मौका निकल ना जाए! Honda की इस बाइक पर मिल रहा 80,000 रुपये का भारी डिस्काउंट
Volkswagen Tiguan R-Line एक्सटीरियर
वॉक्सवैगन टिगुआन आर-लाइन अपने ग्लॉसी ब्लैक फ्रंट एंड और ज्यादा आक्रामक बम्पर के साथ स्टैंडर्ड मॉडल से अलग है, जिसमें बड़े एयर इनलेट हैं जो इसके स्पोर्टीनेस को बढ़ाते हैं। यह स्लीक LED हेडलैंप, ग्रिल पर आर इंसर्ट, रूफ स्पॉइलर, अलग-अलग बम्पर डिज़ाइन, ट्रेपोज़ॉइडल एग्जॉस्ट पाइप, क्रोम टच और पीछे की तरफ़ हॉरिजॉन्टल लाइट स्ट्रिप से लैस है। एसयूवी के स्पोर्टी कैरेक्टर को 19-इंच के अलॉय व्हील्स द्वारा और भी बेहतर बनाया गया है।
इंटीरियर
इंटीरियर की बात करें तो इसके केबिन में तीन-स्पोक मल्टीफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले इंटरफेस और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल के साथ 12.9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम होगा। इसके अलावा हाइलाइट्स में एम्बिएंट लाइटिंग, पैनोरमिक सनरूफ और स्पोर्ट सीटें शामिल हैं।

पावरट्रेन
वॉक्सवैगन टिगुआर आर-लाइन में 2.0-लीटर TSI टर्बाे पट्रोल इंजन होने की उम्मीद है। जो 265 बीएचपी की पावर और 400 एनएम का पीक टॉर्क पैदा करेगा। जिसे 7-स्पीड DCT ट्रांसमिशन के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं 2025 की दूसरी तिमाही में गोल्फ GTI को भी लॉन्च किया जाना है। जिसमें 2.0-लीटर फोर-सिलेंडर टर्बाे पेट्रोल इंजन होगा जो 265 बीएचपी की ताकत और 370 एनएम टॉर्क उत्पन्न करेगा।
बुकिंग शुरू होने पर, वोक्सवैगन इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर आशीष गुप्ता ने कहा, “टिगुआन आर-लाइन के मालिक होने का इंतज़ार लगभग खत्म हो गया है क्योंकि आज हम एक SUVW के लिए प्री-बुकिंग शुरू कर रहे हैं जो ग्राहकों की आकांक्षाओं को पूरा कर रही है। आज से हम गोल्फ जीटीआई (Golf GTI) के लिए भी ग्राहकों की रुचि को आमंत्रित कर रहे हैं, जो वोक्सवैगन की एक किंवदंती है जिसे किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है।”

