Motor Mative

BYD Vs Tesla: 5 मिनट के चार्ज में 402km की रेंज… चीन की ऑटोमेकर ने टेस्ला को दिया तगड़ा झटका

BYD Vs Tesla

BYD Vs Tesla: चीन की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता BYD दुनियाभर में अपनी एडवांस तकनीकि के जरिए अपनी पैठ जामाने में कामयाब रही है। अब बीवाईडी ने ईवी चार्जिंग के लिए नया ‘सुपर ई-प्लेटफॉर्म’ पेश किया है। जिसके चलते महज 5 मिनट में कार को 402km की लंबी रेंज तक चलने के लिए चार्ज किया जा सकता है।

एक बार फिर से चाइना की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता BYD (बिल्ड योर ड्रीम्स) ने एलन मस्क की कंपनी Tesla को तगड़ा झटका दिया है। सेल के मामले में पहले ही बीवाईडी से टेस्ला पीछे चल रही थी। अब चीनी ब्रांड बीवाईडी ने एक नया चार्जिंग प्लेटफॉर्म तैयार किया है, जिससे महज 5 मिनट के चार्ज इलेक्ट्रिक कारों को 250 मील यानि लगभग 402km की रेंज तक दौड़ाया जा सकता है। आइए जानते हैं डिटेल्स में।

Tesla Cyber Truck

यह भी पढ़ें- मार्केट में 2 धांसू इलेक्ट्रिक कारों को लेकर आ रही किआ, एक एमपीवी भी शामिल

BYD Vs Tesla (सुपर ई-प्लेटफॉर्म)

1000 किलोवॉट की पावर

ब्रांड ने 1000-वोल्ट आर्किटेक्चर के साथ गैस पंप करने जितनी तेज़ी से चार्जिंग लिए ‘सुपर ई-प्लेटफॉर्म’ को पेश किया है। बीवाईडी एक क्रांतिकारी इलेक्ट्रिक ड्राइव मोटर पेश की है जो 30,511 आरपीएम की टॉप-स्पीड पर काम करती है। जो इलेक्ट्रिक वाहन (EV) के क्षेत्र में एक नया रिकॉर्ड है। ये किसी भी इलेक्ट्रिक कार को उतनी देर में चार्ज कर सकता है जितनी देर में आम पेट्रोल कार को किसी पेट्रोल पंप पर टैंक फुल कराने में वक्त लगता है। इस 5 मिनट के चार्ज में ही कार को 400km की रेंज लायक पॉवर मिल जाएगी।

टेस्ला की बिक्री में गिरावाट

चाइना और यूरोप ये Tesla के दो सबसी बड़ी मार्केट है। फरवरी में टेस्ला की सेल में 49 प्रतिशत की भारी गिरावाट देखने को मिल है, इसी के साथ चीन के ईवी बाजार में इसका शेयर 11.7 प्रतिशत से गिरकर 10.4 प्रतिशत पर आ गया है।

Exit mobile version