Car Offers July 2025: हाल ही में लॉन्च हुई टाटा हैरियर ईवी पर ब्रांड के मौजूद ईवी ग्राहकों को 1 लाख रुपये का विशेष लॉयल्टी बोनस मिलेगा।
भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में टाटा मोटर्स लगातार तेजी से कदम बढ़ा रही है। अब कंपनी ने अपने मौजूदा इलेक्ट्रिक वाहन ग्राहकों के लिए शानदार पेशकश की है। Tata Motors अपनी Electric Cars पर ब्रांड के मौजूदा EV ग्राहकों को ₹1 लाख तक की छूट दे रही है। इस जबरदस्त Car Offer में टाटा की कई पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारें Tata Harrier EV, Tata Tiago EV LR और Tata Punch EV शामिल हैं।

Tata Car Offers July 2025:
टाटा मोटर्स का यह ऑफर उन ग्राहकों के लिए है, जो पहले से ब्रांड की कोई इलेक्ट्रिक कार इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे ग्राहकों को नई EV खरीदने पर ₹20,000 से ₹1 लाख तक की छूट दी जाएगी। यह छूट कार के मॉडल, वैरिएंट और एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगी।
टाटा हैरियर ईवी
जो ग्राहक पहले से Tata की कोई गाड़ी चला रहे हैं या अपनी पुरानी कार को एक्सचेंज करना चाहते हैं, उन्हें नई Harrier EV की खरीद पर ₹1 लाख तक का विशेष लॉयल्टी बोनस मिलेगा। यह लाभ कार के वैरिएंट, एक्सचेंज की जा रही पुरानी गाड़ी की स्थिति और मॉडल पर निर्भर करता है। इस ऑफर का उद्देश्य ग्राहकों को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की ओर प्रेरित करना और उन्हें ब्रांड के साथ लंबे समय तक जोड़े रखना है। यह न सिर्फ एक फाइनेंशियल बेनिफिट है, बल्कि टाटा की ओर से अपने ग्राहकों के लिए एक सराहनीय लॉयल्टी रिवार्ड भी है।
अन्य मॉडल पर छूट:
मॉडल | नकद छूट | एक्सचेंज बोनस | अन्य लाभ |
Tata Tiago EV LR | ₹20,000 | ₹20,000 | – |
Tata Punch EV | ₹20,000 | ₹20,000 | – |
Tata Nexon EV | – | ₹30,000 | लॉयल्टी बोनस 6 महीने तक निःशुल्क चार्जिंग |
Tata Curvv EV | – | ₹50,000 तक | लॉयल्टी बोनस 6 महीने तक निःशुल्क चार्जिंग |
Tata Harrier EV | – | – | मौजूदा टाटा EV मालिकों के लिए ₹1 लाख का विशेष लॉयल्टी लाभ |
इसके अलावा, टाटा पावर स्टेशनों पर छह महीने की अवधि में 1,000 यूनिट तक के लिए टाटा मुफ्त सार्वजनिक चार्जिंग सहायता प्रदान करता है। इस बीच, नेक्सन ईवी के खरीदारों को लॉयल्टी लाभ के साथ 30,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। कॉम्पैक्ट ई-एसयूवी को टाटा पावर के माध्यम से छह महीने की फास्ट चार्जिंग एक्सेस भी मिलती है, जिसकी लिमिट 1,000 यूनिट है।
यह भी पढ़ें- Tata Motors का मेगा प्लान: 35,000 करोड़ की निवेश योजना और 30 नई गाड़ियों की लॉन्चिंग