Motor Mative

165KM रेंज और AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ E3 Trion इलेक्ट्रिक स्कूटर

E3 Trion Electric Scooter: भारत की इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में एक नया विकल्प जुड़ गया है। बेंगलुरु की स्टार्टअप कंपनी E3 Electric.AI ने अपना पहला E3 Trion इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹99,999 रखी गई है। कंपनी ने इसे तीन वेरिएंट्स में पेश किया है, जिससे अलग-अलग जरूरत वाले ग्राहकों को विकल्प मिल सके।

E3 Trion इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च

E3 Trion Design

नए E3 Trion इलेक्ट्रिक स्कूटर को मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। इसका डिजाइन काफी मॉडर्न और शार्प दिखाई देता है। सामने डुअल एलईडी हेडलाइट्स और छोटी विंडस्क्रीन दी गई है। वहीं पीछे U-शेप एलईडी टेललाइट इसकी पहचान को और बेहतर बनाती है। इसके अलावा स्कूटर में फ्लैट सीट, पिलियन बैकरेस्ट और फ्लैट फुटबोर्ड दिया गया है। ये सभी चीजें रोजाना की सवारी को अधिक आरामदायक बनाने में मदद करती हैं।

Battery, Range & Charging

कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को अलग-अलग बैटरी विकल्पों के साथ पेश किया है। बेस C1 वेरिएंट में 2.3 kWh की रिमूवेबल बैटरी मिलती है। वहीं C1x और C2 वेरिएंट में 3 kWh की फिक्स्ड बैटरी दी गई है। अगर बात करें रेंज की, तो C1x वेरिएंट एक बार चार्ज करने पर IDC प्रमाणित 165 किलोमीटर तक चलने का दावा करता है। यह दूरी रोजाना शहर के इस्तेमाल के लिहाज से काफी उपयोगी मानी जा सकती है।

यह भी पढ़ें- भारत में ऑडी की बड़ी तैयारी, नई Q3, A5 और Q9 के लॉन्च पर लगी मुहर

E3 Trion इलेक्ट्रिक स्कूटर में हब मोटर का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी के अनुसार C2 वेरिएंट 0 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार केवल 6 सेकंड में पकड़ सकता है। वहीं इसकी अधिकतम गति 82 किमी/घंटा बताई गई है। ऐसे में यह स्कूटर शहर के साथ-साथ हाईवे पर छोटी दूरी की यात्रा के लिए भी उपयुक्त विकल्प बन सकता है।

AI Features & Technology

स्कूटर में 5-इंच का एलसीडी इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है। इसमें TripSense सिस्टम, AI HealthScan और रियल-टाइम बैटरी डायग्नोस्टिक्स जैसे स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं। साथ ही कंपनी ने इसमें इको, पावर और स्पोर्ट जैसे तीन राइडिंग मोड भी दिए हैं। अलग-अलग परिस्थितियों में राइडर अपनी जरूरत के अनुसार मोड चुन सकता है।

E3 Trion Price & Variants

वेरिएंटएक्स-शोरूम कीमत (बेंगलुरु)
C1₹99,999
C1x₹1.10 लाख
C2₹1.20 लाख

नोट: सभी कीमतें एक्स-शोरूम, बेंगलुरु हैं।

Exit mobile version