Site icon Motor Mative

FASTag Annual Pass: 4 दिन में बिके 5 लाख पास, तमिलनाडु सबसे आगे

FASTag Annual Pass 4 दिन में बिके 5 लाख पास

फ़ास्टैग एनुअल पास (फोटो: NHAI)

NHAI का नया FASTag Annual Pass हुआ हिट! मात्र 4 दिन में बिके 5 लाख पास। कीमत ₹3000, 200 टोल क्रॉसिंग या 1 साल की वैधता।

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) द्वारा हाल ही में लॉन्च किया गया फ़ास्टैग एनुअल पास रोड यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय हो गया है। लॉन्च के सिर्फ 4 दिनों में ही 5 लाख से ज्यादा पास बिक चुके हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सबसे ज्यादा पास तमिलनाडु में खरीदे गए, इसके बाद कर्नाटक और हरियाणा का स्थान रहा। वहीं, अधिकतम ट्रांजैक्शन तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के टोल प्लाज़ा पर दर्ज किए गए। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

FASTag Annual Pass के फायदे

यह सुविधा खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो लंबे सफर करते हैं और बार-बार टोल टैक्स चुकाने से परेशान रहते हैं।

FASTag Annual Pass की कीमत

NHAI ने इस वार्षिक पास की कीमत ₹3000 तय की है। भुगतान के लिए क्रेडिट कार्ड, यूपीआई और नेट बैंकिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। जब पास की वैधता (200 टोल या 1 साल) खत्म हो जाएगी, तो यूजर्स इसे दोबारा रिचार्ज कर सकते हैं, ठीक उसी तरह जैसे मौजूदा FASTag रिचार्ज होता है।

FASTag Annual Pass कैसे खरीदें?

फास्टैग एनुअल पास खरीदना बेहद आसान है।

  1. सबसे पहले राजमार्ग यात्रा (Rajmarg Yatra) ऐप या NHAI/MoRTH की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. अपनी गाड़ी का नंबर और FASTag ID डालें।
  3. सुनिश्चित करें कि आपका फ़ास्टटैग एक्टिव हो और सही तरीके से गाड़ी से जुड़ा हो।
  4. अब ₹3000 का ट्रांजैक्शन करें।
  5. पेमेंट कन्फर्म होते ही Annual Pass एक्टिव हो जाएगा और तुरंत इस्तेमाल किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें- 28 महीनों में Maruti Suzuki Fronx ने छुआ 5 लाख यूनिट्स प्रोडक्शन का आंकड़ा

Exit mobile version