उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा रोड इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट गंगा एक्सप्रेसवे अब जल्द ही आम वाहनों के लिए खुलने वाला है। यह एक्सप्रेसवे मेरठ से प्रायागराज तक लगभग 594 किमी लंबा होगा और देश के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे में से एक माना जा रहा है।
उत्तर प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देने वाला गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) अब लगभग तैयार है। इस मेगा प्रोजेक्ट को लेकर लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल था कि टोल कितना लगेगा और गाड़ियां कब से चलेंगी। अब इस पर बड़ी अपडेट सामने आ चुकी है। सरकारी रिपोर्ट्स के अनुसार, गंगा एक्सप्रेसवे के टोल रेट फाइनल कर दिए गए हैं, और जल्द ही इसे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।

क्या है गंगा एक्सप्रेसवे?
गंगा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश का सबसे लंबा और आधुनिक एक्सप्रेसवे माना जा रहा है, जिसकी कुल लंबाई लगभग 594 किलोमीटर होगी। यह एक्सप्रेसवे मेरठ से प्रयागराज तक सीधा कनेक्शन प्रदान करेगा। इसे पूरी तरह से एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे के रूप में विकसित किया गया है, जहां तेज रफ्तार के साथ सुरक्षित ड्राइविंग की सुविधा मिलेगी। इस एक्सप्रेसवे पर बिना कट और क्रॉसिंग के सुगम यातायात, आधुनिक टोल सिस्टम और बेहतर रोड क्वालिटी जैसी सुविधाएं यात्रियों को मिलेंगी।
किन जिलों से होकर गुजरेगा गंगा एक्सप्रेसवे?
गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश तक कई अहम जिलों को आपस में जोड़ेगा। यह मार्ग मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, रायबरेली, प्रतापगढ़ होते हुए प्रयागराज तक जाएगा। इन जिलों के जुड़ने से न केवल यात्रा आसान होगी, बल्कि आसपास के इलाकों के आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी, जिससे लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।
गंगा एक्सप्रेसवे कब खुलेगा?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गंगा एक्सप्रेसवे को फरवरी 2026 तक आम वाहनों के लिए खोलने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल एक्सप्रेसवे पर ट्रायल रन, सेफ्टी टेस्ट और टोल सिस्टम की जांच लगभग पूरी हो चुकी है। प्रशासन की ओर से इसकी आधिकारिक उद्घाटन तिथि जल्द घोषित की जा सकती है, जिसके बाद लोग इस एक्सप्रेसवे पर सफर कर सकेंगे।
गंगा एक्सप्रेसवे का टोल कितना होगा?
गंगा एक्सप्रेसवे को लेकर सबसे बड़ा सवाल टोल रेट को लेकर है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार कार और छोटे वाहनों के लिए मेरठ से प्रयागराज तक पूरे सफर का टोल लगभग 1,515 हो सकता है। वहीं यदि कोई वाहन आना-जाना करता है तो राउंड ट्रिप का टोल करीब 3,030 रुपये तक पहुंच सकता है। टोल की गणना प्रति किलोमीटर के आधार पर की जाएगी, यानी जितनी दूरी तय की जाएगी, उतना ही टोल देना होगा।
FASTag से होगा टोल भुगतान
इस एक्सप्रेसवे पर पूरी तरह से FASTag आधारित टोल सिस्टम लागू किया जाएगा। इससे टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत नहीं पड़ेगी और सफर पहले से कहीं ज्यादा तेज हो जाएगा। FASTag सिस्टम से समय की बचत होगी, जाम से राहत मिलेगी और भुगतान प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी रहेगी। यह व्यवस्था पहले से यमुना एक्सप्रेसवे और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सफलतापूर्वक काम कर रही है।
सफर का समय कितना कम होगा?
वर्तमान समय में मेरठ से प्रयागराज पहुंचने में लगभग 10 से 12 घंटे का समय लग जाता है। लेकिन गंगा एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद यह दूरी महज 6 से 7 घंटे में तय की जा सकेगी। इससे यात्रियों का करीब 40 से 50 प्रतिशत समय बचेगा, जो लंबी दूरी की यात्रा करने वालों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।
आम लोगों को क्या फायदे मिलेंगे?
गंगा एक्सप्रेसवे के चालू होने से आम लोगों को कई बड़े फायदे मिलेंगे। इससे लंबी दूरी का सफर तेज और आरामदायक होगा, ईंधन की बचत होगी और सड़क हादसों में भी कमी आने की संभावना है। इसके अलावा व्यापार, ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स सेक्टर को मजबूती मिलेगी। धार्मिक पर्यटन के लिहाज से भी यह एक्सप्रेसवे बेहद अहम होगा, क्योंकि इससे प्रयागराज, वाराणसी और आसपास के धार्मिक स्थलों तक पहुंच और आसान हो जाएगी।
उत्तर प्रदेश के विकास में बड़ा कदम
गंगा एक्सप्रेसवे को उत्तर प्रदेश सरकार के सबसे महत्वाकांक्षी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में गिना जा रहा है। यह परियोजना न केवल शहरों और जिलों को जोड़ने का काम करेगी, बल्कि इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, निवेश बढ़ेगा और इंडस्ट्रियल ग्रोथ को भी नई दिशा मिलेगी।
अब देशभर में बिना रुके टोल: अगले 12 महीनों में लागू होगी नई इलेक्ट्रॉनिक टोल सिस्टम
कुल मिलाकर गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने वाला प्रोजेक्ट साबित हो सकता है। टोल दरें तय होने के बाद अब इसका उद्घाटन ज्यादा दूर नहीं है। अगर आप मेरठ, प्रयागराज या इस रूट पर सफर करते हैं, तो आने वाले समय में आपकी यात्रा पहले से कहीं ज्यादा तेज, सुरक्षित और आरामदायक होने वाली है।

