BMW ग्रुप इंडिया ने 2025 में 18,001 यूनिट्स की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की है। BMW, मिनी, ईवी और मोटरराड सेगमेंट में जबरदस्त ग्रोथ के साथ कंपनी ने नया इतिहास रच दिया।
लग्जरी कार सेगमेंट में बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया (BMW Group India) ने एक बार फिर अपनी मजबूत पकड़ साबित की है। कैलेंडर ईयर 2025 (CY2025) में कंपनी ने अब तक की सबसे ज्यादा सालाना बिक्री दर्ज करते हुए नया रिकॉर्ड बना लिया है। बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया ने कुल 18,001 यूनिट्स की बिक्री की, जो कि पिछले साल के मुकाबले 14% ज्यादा है। यह लगातार चौथा साल है जब बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया ने डबल-डिजिट ग्रोथ और रिकॉर्ड सेल्स हासिल की है।
BMW और Mini की कुल बिक्री
बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया की रिकॉर्ड बिक्री में बीएमडब्ल्यू (BMW) और मिनी (Mini), दोनों ब्रांड्स का बड़ा योगदान रहा। साल 2025 में बीएमडब्ल्यू ने 17,271 कारें डिलीवर कीं, जबकि Mini ब्रांड की 730 यूनिट्स बिकीं। इसके अलावा, दोपहिया सेगमेंट में बीएमडब्ल्यू मोटरराड (BMW Motorrad) ने 5,841 मोटरसाइकिल्स की बिक्री दर्ज की। कंपनी के मुताबिक, 2025 का हर महीना और हर तिमाही अब तक की सबसे बेहतरीन रही, जहां बीएमडब्ल्यू की ग्रोथ भारत के लग्ज़री सेगमेंट के औसत से भी ज्यादा रही।

बीएमडब्ल्यू के लॉन्ग व्हीलबेस मॉडल्स को भारतीय ग्राहकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला। इनकी बिक्री 162% बढ़कर 8,608 यूनिट्स तक पहुंच गई। अब कुल बीएमडब्ल्यू बिक्री में इनकी हिस्सेदारी 50% हो गई है, जो पिछले साल 29% थी। इस सेगमेंट में BMW 3 सीरीज कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली प्रीमियम सेडान बनी। यह साफ दिखाता है कि ग्राहक अब ज्यादा स्पेस और बेहतर कम्फर्ट वाली लग्ज़री कारों को प्राथमिकता दे रहे हैं।
SUV सेगमेंट बना BMW की रीढ़
SUV सेगमेंट BMW की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरा है। 2025 में SUV बिक्री 22% बढ़कर 10,748 यूनिट्स तक पहुंची। अब बीएमडब्ल्यू की कुल बिक्री में SUVs की हिस्सेदारी 60% हो गई है। इस सेगमेंट में BMW X1 सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV रही, जबकि BMW X5 को भी ग्राहकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला।

यह भी पढ़ें- टोयोटा ने बढ़ाई इनोवा क्रिस्टा, हाइक्रॉस और फॉर्च्यूनर की कीमतें, ₹74,000 तक महंगी हुईं गाड़ियां
Mini ब्रांड ने भी 2025 में अच्छा प्रदर्शन किया। Mini की कुल बिक्री में 3% सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान Mini Cooper S सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रहा, जिसकी बिक्री में 47% की YoY ग्रोथ देखने को मिली।
इलेक्ट्रिक वाहनों में बीएमडब्ल्यू की बादशाहत
इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में भी बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया ने नया रिकॉर्ड बनाया। 2025 में 3,753 बीएमडब्ल्यू और Mini EVs की बिक्री हुई, जो 200% से ज्यादा की YoY ग्रोथ को दर्शाती है। इस सेगमेंट में BMW iX1 सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार बनी। अब बीएमडब्ल्यू की कुल बिक्री में EVs की हिस्सेदारी 21% हो गई है, जो पिछले साल सिर्फ 8% थी। फिलहाल बीएमडब्ल्यू भारत के लग्ज़री इलेक्ट्रिक सेगमेंट में सबसे बड़ी मार्केट शेयर रखता है।

दो पहिया सेगमेंट में भी BMW Motorrad का प्रदर्शन शानदार रहा। BMW G 310 RR सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक बनी। कुल मोटरराड डिलीवरी में 24% की ग्रोथ दर्ज की गई, जबकि हाई-एंड इंपोर्टेड बाइक्स की बिक्री में भी 7% की बढ़ोतरी देखने को मिली।
यह भी पढ़ें- भारत में सुजुकी की बड़ी जीत, 20 साल में बना डाले 1 करोड़ टू-व्हीलर

