Toyota price hike India: टोयोटा ने भारत में फॉर्च्यूनर और लेजेंडर की कीमतों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी की है।
भारत में टोयोटा ने अपने लोकप्रिय मॉडल्स की कीमतों में इजाफा कर दिया है। इस लेटेस्ट प्राइस हाइक के बाद Innova Crysta, Innova Hycross और Fortuner अब पहले से ज्यादा महंगी हो गई हैं। कंपनी ने हालांकि इस बढ़ोतरी की आधिकारिक वजह नहीं बताई है, लेकिन माना जा रहा है कि बढ़ती लागत और इनपुट प्राइस इसके पीछे मुख्य कारण हो सकते हैं।

टोयोटा Innova Crysta की नई कीमतें
टोयोटा इनोवा क्रिस्टा की कीमतों में अब बढ़ोतरी कर दी गई है। कंपनी ने इस MPV को ₹33,000 तक महंगा कर दिया है। कीमत बढ़ने के बाद अब इनोवा क्रिस्टा (Innova Crysta) की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹18.99 लाख हो गई है। वहीं इसका टॉप मॉडल ZX 7-सीटर वेरिएंट अब ₹25.53 लाख में मिलेगा। इनोवा क्रिस्टा भारत में अपनी मजबूत बॉडी, आरामदायक केबिन और भरोसेमंद डीजल इंजन की वजह से काफी पसंद की जाती है, इसी कारण इसकी डिमांड लंबे समय से बनी हुई है।

Toyota price hike India: इनोवा हाइक्रॉस के वेरिएंट्स हुए महंगे
अब बात करें टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस की, तो इसकी कीमतों में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है। टोयोटा ने इनोवा हाइक्रॉस (Innova Hycross) के कुछ वेरिएंट्स की कीमतों में ₹48,000 तक की बढ़ोतरी की है। हालांकि, इसके बेस G वेरिएंट की कीमत पहले जैसी ही रखी गई है, लेकिन GX वेरिएंट अब ₹29,000 ज्यादा महंगे हो गए हैं। अगर हाइब्रिड मॉडल की बात करें, तो VX हाइब्रिड की कीमत ₹40,000 तक बढ़ा दी गई है। वहीं टॉप-स्पेक ZX (O) हाइब्रिड वेरिएंट अब ₹32.38 लाख (एक्स-शोरूम) में मिलेगा।

Fortuner और Legender की कीमतों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी
SUV सेगमेंट की मशहूर गाड़ी टोयोटा ने फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner) अब पहले से और महंगी हो गई है। फॉर्च्यूनर की कीमतों में ₹74,000 तक की बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹34.16 लाख हो गई है। इसके अलावा टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडर (Toyota Fortuner Legender) भी ₹71,000 तक महंगी हो गई है और अब यह ₹42.17 लाख से शुरू होती है। फॉर्च्यूनर का टॉप मॉडल GRS वेरिएंट अब ₹49.59 लाख (एक्स-शोरूम) में मिलेगा, जो इसे अपनी कैटेगरी की सबसे महंगी SUVs में शामिल करता है।
यह भी पढ़ें- Skoda Super Care: अब कार की सर्विस होगी सस्ती, 4 साल की वारंटी और रोडसाइड असिस्टेंस फ्री
इसके साथ ही टोयोटा ने कुछ वेरिएंट्स को बंद भी कर दिया है। कंपनी ने फॉर्च्यूनर के लीडर वेरिएंट्स को डिस्कंटीन्यू कर दिया है। वहीं टोयोटा रयूमियन का E MT वेरिएंट भी अब बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं रहेगा।
हालांकि, इस प्राइस हाइक के बावजूद Toyota की कुछ गाड़ियों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जिन मॉडल्स की कीमतें अभी भी पहले जैसी ही हैं, उनमें टोयोटा टैसर, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर, रुमियन के अन्य वेरिएंट्स, टोयोटा हिलक्स, टोयोटा कैमरी, टोयोटा वेलफायर और टोयोटा लैंड क्रूजर 300 शामिल हैं।


