HomeBike Newsहोंडा की पॉपुलर एडवेंचर बाइक में आई खामी, कंपनी ने किया रिकॉल

होंडा की पॉपुलर एडवेंचर बाइक में आई खामी, कंपनी ने किया रिकॉल

Honda Africa Twin Recall: होंडा अफ्रीका ट्विन को वायरिंग समस्या के चलते 2019 से 2025 के बीच बनी सभी यूनिट्स के लिए वापस बुलाया गया है।

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने अपनी लोकप्रिय एडवेंचर बाइक Africa Twin को वापस बुलाने (Recall) की घोषणा की है। यह रिकॉल 2019 से 2025 के बीच निर्मित सभी यूनिट्स पर लागू होगा। हालांकि, कितनी बाइक्स प्रभावित हुई हैं इसकी संख्या कंपनी ने अभी तक साझा नहीं की है। यह कदम होंडा की ग्लोबल रिकॉल पहल का हिस्सा है।

Honda Africa Twin Recall: क्या है समस्या?

होंडा अफ्रीका ट्विन में मुख्य समस्या उसकी लेफ्ट हैंडलबार स्विच वायरिंग से जुड़ी है। जब बाइक चलाते समय हैंडलबार को बार-बार मोड़ा जाता है तो वायर हार्नेस लगातार मुड़ते रहते हैं। लंबे समय तक इस तरह इस्तेमाल होने पर वायर कनेक्शनों पर ऑक्सीडेशन यानी जंग जमने लगती है। इसके कारण इलेक्ट्रिकल कनेक्शन कमजोर हो जाते हैं, जिससे कई दिक्कतें आ सकती हैं। प्रभावित बाइक्स में मालिकों को हॉर्न काम न करने या फिर हेडलाइट को लो-बीम से हाई-बीम में स्विच करने में परेशानी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

Honda Africa Twin Recall: कंपनी की सर्विस योजना

होंडा इंडिया ने स्पष्ट किया है कि प्रभावित बाइक्स की मरम्मत का काम जनवरी 2026 के आखिरी हफ्ते से देशभर के सभी बिगविंग डीलरशिप्स डीलरशिप पर शुरू किया जाएगा। इस दौरान पार्ट्स का रिप्लेसमेंट पूरी तरह से मुफ़्त किया जाएगा, चाहे बाइक अभी वारंटी में हो या नहीं। इसके साथ ही कंपनी खुद ही मालिकों से सीधे फोन कॉल, ईमेल या मैसेज के माध्यम से संपर्क करेगी और उनकी सुविधा के अनुसार बाइक की जांच और रिपेयरिंग का समय तय करेगी।

पहले भी हुई थी रिकॉल

यह पहली बार नहीं है जब होंडा अफ्रीका ट्विन को भारत में वापस बुलाया गया हो। इससे पहले भी नवंबर 2024 में कंपनी ने रिकॉल जारी किया था, जिसमें फरवरी 2022 से अक्टूबर 2022 के बीच बनी बाइक्स शामिल थीं। उस दौरान समस्या ECU (इलेक्ट्रॉनिक यूनिट कंट्रोल) से जुड़ी हुई थी, जिसे होंडा ने ग्लोबल रिकॉल पहल के तहत ठीक कराया था।

यह भी पढ़ें- GST 2.0 का फायदा: Honda ने घटाई अपनी कारों की कीमतें 95,500 रुपये तक

motormative
motormativehttps://motormative.com
Motor Mative एक समर्पित ऑटोमोबाइल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ आपको कार और बाइक की दुनिया से जुड़ी ताज़ा ख़बरें, लॉन्च अपडेट्स, रिव्यूज़ और सेफ़्टी रेटिंग्स मिलती हैं। हम आपको सटीक, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं — जिसमें अत्याधुनिक तकनीक, नए मॉडल रिलीज़ और इलेक्ट्रिक वाहनों और ऑटोमोटिव डिजाइन में नवीनतम रुझान शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ज़रूर पढ़ें

spot_img