Honda CB500 को भारत में तीन वेरिएंट में लॉन्च कर दिया गया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹2.75 लाख है। इस बाइक में 501cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन और कई आधुनिक फीचर्स मिलते हैं।
Honda CB500 Price and Variants
होंडा ने भारत में CB500 को तीन वेरिएंट में पेश किया है। इसकी कीमत (बेंगलुरु में) ₹2.75 लाख एक्स-शोरूम से शुरू होती है। CB500 अलॉय की कीमत ₹2,75,000 है। वहीं, CB500 स्पोक ट्यूबलेस की कीमत ₹2,99,900 और CB500 स्पोक ट्यूबलेस विद स्ट्राइप की कीमत ₹3,01,900 है।
तीनों वेरिएंट में अलग-अलग व्हील डिजाइन और ग्राफिक्स मिलते हैं। अलॉय वेरिएंट में अलॉय व्हील दिए गए हैं, जबकि बाकी दोनों में क्रॉस-स्पोक ट्यूबलेस व्हील मिलते हैं। बाइक को चार रंगों में खरीदा जा सकता है। इनमें पर्ल डीप ग्राउंड ग्रे, पर्ल इग्नियस ब्लैक, मैट स्टील सिल्वर मेटैलिक और रेबेल रेड मेटैलिक शामिल हैं।
Engine and Features
होंडा ने भारतीय मॉडल में 501cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया है। यह इंजन 27.6 BHP की पावर और 43.3 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिपर क्लच दिया गया है। बाइक में सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल भी मिलता है।
फीचर्स की बात करें तो CB500 में होंडा रोडसिंक ऐप कनेक्टिविटी और एनालॉग-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। इसके अलावा बाइक में ऑल-एलईडी लाइटिंग सेटअप दिया गया है। ब्रेकिंग के लिए आगे और पीछे डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। साथ ही, सुरक्षा के लिए डुअल-चैनल ABS भी मिलता है।
यह भी पढ़ें- टाटा टिगोर फेसलिफ्ट को मिला नया नाम, अब कहलाएगी Tata Aeris
