Honda Motorcycle Logo Update: ब्रांड के पास अब ICE, फ्लैगशिप ICE और इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों के लिए तीन अलग-अलग लोगो होंगे।
Honda Motorcycle Logo Update: होंडा ने अपनी ग्लोबल मोटरसाइकिल ब्रांडिंग में बड़ा बदलाव किया है। कंपनी अब अपनी इलेक्ट्रिक और पेट्रोल (ICE) बाइक्स को अलग पहचान देने के लिए तीन नए लोगो इस्तेमाल करेगी। यह कदम कंपनी की बदलती प्रोडक्ट स्ट्रैटेजी और बढ़ते इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो को ध्यान में रखकर उठाया गया है। जानिए कौन-से मॉडल पर कौन-सा लोगो इस्तेमाल होगा और कंपनी के इस नए ब्रांड आइडेंटिटी बदलाव का क्या मतलब है।

इलेक्ट्रिक बाइक्स के लिए नया सिंपल लोगो
अब से होंडा की सभी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों पर एक नया मिनिमलिस्ट “Honda” वर्डमार्क लोगो देखने को मिलेगा। यह डिजाइन पहली बार होंडा WN7 मॉडल पर नजर आया था। नए लोगो की खास बात इसका क्लीन और मॉडर्न लुक है, जो कंपनी की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की दिशा में बढ़ते कदम को दर्शाता है। होंडा इस नए लोगो का इस्तेमाल अपने EV शोरूम्स, प्रमोशनल मैटेरियल्स और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी करेगी, ताकि ब्रांडिंग में एकरूपता बनी रहे।

प्रीमियम पेट्रोल बाइक्स के लिए नया सिल्वर विंग लोगो
होंडा की प्रीमियम पेट्रोल बाइक्स के लिए अब नया सिल्वर विंग लोगो पेश किया गया है। इसमें काले बैकग्राउंड पर सिल्वर कलर की विंग दी गई है, जो इसे एक अलग और प्रीमियम लुक देती है। यह लोगो सबसे पहले V3R 900 प्रोटोटाइप पर EICMA 2025 शो में देखा गया था। कंपनी इस नए डिजाइन को 2026 से अपनी सभी फ्लैगशिप बाइक्स जैसे CBR1000RR-R फायरब्लेड, रेबेल 1100 और गोल्ड विंग में इस्तेमाल करेगी। यह नया लोगो इन बाइक्स को एक एक्सक्लूसिव और शानदार पहचान देने का काम करेगा, जिससे ग्राहक इन्हें तुरंत पहचान सकेंगे।

कम्यूटर और मिड-रेंज बाइक्स पर रहेगा पुराना लोगो
होंडा की बाकी पेट्रोल मोटरसाइकिलें, जिनमें मिड-रेंज और कम्यूटर सेगमेंट की बाइक्स शामिल हैं, उन पर अब भी वही सिल्वर विंग विद रेड बैकग्राउंड वाला क्लासिक लोगो रहेगा। यह वही डिज़ाइन है जो सालों से होंडा की पहचान बना हुआ है। कंपनी का कहना है कि इस लोगो से उनकी मास-मार्केट बाइक्स की भरोसेमंद छवि कायम रहेगी।
यह भी पढ़ें- टाटा मोटर्स का बड़ा ऐलान, भारतीय महिला क्रिकेट टीम को गिफ्ट मिलेगी नई Sierra एसयूवी
होंडा का यह कदम उसकी ब्रांडिंग को ज्यादा स्पष्ट और आधुनिक बनाने की दिशा में है। अब ग्राहकों को एक नजर में समझ आ जाएगा कि कौन-सी बाइक इलेक्ट्रिक है, कौन-सी फ्लैगशिप पेट्रोल मॉडल है और कौन-सी कम्यूटर सीरीज़ का हिस्सा। इससे कंपनी को अपने हर सेगमेंट में मजबूत ब्रांड आइडेंटिटी बनाने में मदद मिलेगी।

