Hyundai Bayon Arrives at Dealership: हुंडई बेयोन लॉन्च से पहले भारतीय डीलरशिप पर पहुंचने लगी है। कंपनी 26 अक्टूबर को इसकी कीमत घोषित करेगी, जबकि बुकिंग 11,000 रुपये में शुरू हो चुकी है।

Hyundai Bayon Design and Features
नई हुंडई बेयोन (Hyundai Bayon) के एक्सटीरियर में कई खास डिजाइन एलिमेंट्स मिलते हैं। इसके फ्रंट में स्प्लिट हेडलैंप सेटअप दिया गया है, जिसमें ऊपर उल्टे L-शेप के एलईडी डीआरएल और नीचे एलईडी हेडलाइट्स हैं।
इसके बोनट पर 3D हुंडई लोगो दिया गया है। वहीं, फ्रंट बंपर में ब्लैक इंसर्ट्स और स्किड प्लेट जैसा डिजाइन मिलता है। साइड प्रोफाइल में डुअल-टोन अलॉय व्हील्स, रूफ रेल्स, बॉडी-कलर ओआरवीएम और डोर हैंडल दिए गए हैं।
पीछे की तरफ नई एसयूवी में उल्टे L-शेप की एलईडी टेललाइट्स मिलती हैं। इसके अलावा, ब्लैक एप्लीक, बेयोन बैजिंग, शार्क-फिन एंटीना और इंटीग्रेटेड डुअल-टोन स्पॉइलर दिया गया है। रियर बंपर पर नंबर प्लेट लगाने की जगह भी मौजूद है।
यह भी पढ़ें- 1.60 लाख रुपये में लॉन्च हुई अपडेटेड बजाज पल्सर NS200
केबिन में कई आधुनिक फीचर्स मिलेंगे। इनमें पैनोरमिक सनरूफ, लेवल-2 ADAS प्रो, दो बड़ी स्क्रीन वाला कर्व्ड डिस्प्ले और तीन-स्पोक मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील शामिल हैं।
इसके अलावा, एसयूवी में बोस म्यूजिक सिस्टम, वायरलेस चार्जर, एम्बिएंट लाइटिंग और ऑटो-डिमिंग IRVM मिलेगा। ड्राइवर के लिए पावर्ड सीट दी गई है। इसमें डुअल-टोन अपहोल्स्ट्री, वर्टिकल AC वेंट्स और नए गोल इंटीरियर डोर हैंडल भी मिलेंगे।
Engine and Transmission
हुंडई बेयोन में 1.5-लीटर, चार-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। यह इंजन 113 bhp की पावर और 144 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए 6-स्पीड मैनुअल और IVT गियरबॉक्स के विकल्प मिलेंगे। डीलरशिप पर पहुंची तस्वीर में लाल रंग की एसयूवी मैनुअल गियरबॉक्स के साथ दिखाई गई है।
कंपनी ने अभी इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है। कीमत 26 अक्टूबर को सामने आएगी। फिलहाल ग्राहक 11,000 रुपये देकर इसकी प्री-बुकिंग कर सकते हैं। लॉन्च के बाद इसकी डिलीवरी शुरू होने की उम्मीद है। भविष्य में इस एसयूवी का CNG वर्जन भी पेश किया जा सकता है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें- नई टोयोटा फॉर्च्यूनर का इंतजार खत्म, 1 दिसंबर को होगी पेश