हुंडई ने भारत के लिए अपनी नई मिडसाइज SUV का नाम हुंडई बेयोन (Hyundai Bayon) कंफर्म कर दिया है। यह SUV वेन्यू और क्रेटा के बीच पोजिशन होगी और इस फेस्टिव सीजन बिक्री के लिए आ सकती है।
Hyundai Bayon SUV Design and Features
हुंडई बेयोन को भारत में टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा चुका है। SUV में सीधा और दमदार स्टांस दिया गया है। इसका सिल्हूट पारंपरिक एसयूवी जैसा नजर आता है। इसके फेंडर्स फ्लेयर्ड डिजाइन के साथ आते हैं। इसमें डुअल-टोन अलॉय व्हील्स भी देखने को मिलते हैं। पीछे की तरफ रेक्ड रियर विंडस्क्रीन और रूफ स्पॉयलर दिया गया है। एसयूवी में रूफ रेल्स भी मिलती हैं।
फ्रंट डिजाइन की बात करें तो इसमें स्प्लिट हेडलैंप सेटअप मिलेगा। इसमें L-शेप एलईडी डीआरएल और आयताकार एयर डैम दिया गया है। पीछे की एलईडी टेललाइट्स का डिजाइन भी इसी थीम से मिलता-जुलता है। टेललाइट्स को एलईडी लाइट बार से जोड़ने की संभावना है।
हुंडई के मुताबिक, बेयोन नाम फ्रांस के फ्रेंच बास्क क्षेत्र के शहर बायोन (Bayonne) से प्रेरित है। कंपनी का कहना है कि यह नाम उसकी ग्लोबल डिजाइन सोच और भारत में बदलते एसयूवी बाजार को दर्शाता है।
Interior and Positioning
हुंडई बेयोन के केबिन में डुअल-टोन इंटीरियर मिलने की उम्मीद है। इसमें कर्व्ड डुअल-स्क्रीन सेटअप दिया जाएगा। इसके अलावा टू-टोन स्टीयरिंग व्हील भी मिल सकता है, जिसका डिजाइन वेन्यू (Venue) से मिलता-जुलता हो सकता है। केबिन में सर्कुलर इंटीरियर डोर हैंडल्स भी दिए जाने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसके सभी फीचर्स की पूरी जानकारी साझा नहीं की है।
यह भी पढ़ें- फिर महंगी हुई होंडा अमेज, कीमत में ₹15,210 तक का इजाफा
