New Hyundai Creta: देश की लोकप्रिय एसयूवी हुंडई क्रेटा को मिला नया SX और EX (O) प्रीमियम वेरिंएट, किफायती कीमत पर अब नए कलर ऑप्शन, एडवांस फीचर्स और पैनोरमिक सनरूफ जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
2025 Hyundai Creta: हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (HMIL) ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी क्रेटा को दो नए प्रीमियम वेरिएंट में लॉन्च कर दिया है। जिसमें SX और EX (O) शामिल है, ये दोनों ही ट्रिम्स क्रेटा के किफायती मॉडल है। कंपनी ने इसे नए कलर ऑप्शन और फीचर अपग्रेड के साथ पेश किया हैं, इसी के साथ ग्राहकों को इसमें पैनोरमिक सनरूफ भी देखने को मिलेगा। हांलाकि कंपनी ने इसमें किसी प्रकार का मकैनिकल बदलाव नहीं किया है।

यह भी पढ़ें- Royal Enfield ने फरवरी 2025 में 90,000 से अधिक यूनिट की बिक्री का बनाया रिकॉर्ड
Hyundai Creta New Variants
Hyundai Creta SX वेरिएंट
SX प्रीमियम वेरिएंट अब वेंटिलेटेड फ्रंट-रो सीट्स, 8-वे पावर-एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट और 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम मिलता है। इसके अलावा हुंडई ने अतिरिक्त रियर पैसेंजर लेगरूम के लिए लेदर सीट्स और स्कूप्ड-आउट सीटबैक भी जोड़े हैं।
- अन्च ट्रिम्स में भी हुंडई ने कई बदलाव किए हैं, जिसमें SX (O) ट्रिम में अब रेन सेंसर, रियर वायरलेस चार्जर और ज्यादा स्पेड के लिए स्कूप्ड सीटें हैं। जबकि S (O) वेरिएंट में हुंडई ने मोशन सेंसर के साथ एक स्मार्ट की भी पेश की है।
Hyundai Creta EX (O) वेरिएंट
कंपनी ने EX (O) वेरिएंट पैनोरमिक सनरूफ और एलईडी रीडिंग लैंप दिए गए हैं। भारतीय बाजार में क्रेटा के इस मॉडल की शुरुआती एक्स-शोरुम कीमत 12.97 लाख रुपये है। इसमें 1.5-लीटर टर्बो-डीजल और 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन विकल्प देखने को मिलता है।
वेरिएंट | कीमत (एक्स-शोरूम) |
क्रेटा 1.5 MPi MT EX(O) | रु. 12,97,190 |
क्रेटा 1.5 MPi IVT EX(O) | रु. 14,37,190 |
क्रेटा 1.5 CRDi MT EX(O) | रु. 14,56,490 |
क्रेटा 1.5 CRDi AT EX(O) | रु. 15,96,490 |
क्रेटा 1.5 MPi MT SX प्रीमियम | रु. 16,18,390 |
क्रेटा 1.5 MPi MT SX(O) | रु. 17,46,300 |
क्रेटा 1.5 MPi IVT SX प्रीमियम | रु. 17,68,390 |
क्रेटा 1.5 CRDi MT SX प्रीमियम | रु. 17,76,690 |
क्रेटा 1.5 MPi IVT SX(O) | रु. 18,92,300 |
क्रेटा 1.5 CRDi MT SX(O) | रु. 19,04,700 |
क्रेटा 1.5 CRDi AT SX(O) | रु. 19,99,900 |
क्रेटा 1.5 टर्बो DCT SX (O) | रु. 20,18,900 |
नए कलर ऑप्शन
इन अपडेट के साथ ही, हुंडई ने सभी वेरिएंट में दो नए पेंट ऑप्शन जोड़े हैं, जिसमें टाइटन ग्रे मैट और स्टारी नाइट शामिल है।