Motor Mative

नई Hyundai Venue लॉन्च: मिलेंगे 65 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स और 20 kmpl तक माइलेज

नई हुंडई वेन्यू

नई जनरेशन Hyundai Venue भारत में ₹7.90 लाख (एक्स-शोरूम) से लॉन्च हो गई है। इसमें नया डिजाइन, अपडेटेड इंटीरियर, 65 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स और तीन इंजन ऑप्शन मिलते हैं।

हुंडई मोटर इंडिया ने भारतीय बाजार में नई जनरेशन हुंडई वेन्यू (Hyundai Venue) को लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत ₹7.90 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह वेन्यू का सेकंड-जेनरेशन मॉडल है, जिसमें डिजाइन से लेकर इंटीरियर और फीचर्स तक बड़े बदलाव किए गए हैं। कंपनी का लक्ष्य है कि इस नए अवतार से एसयूवी सेगमेंट में वेन्यू की पकड़ और मजबूत हो।

एक्सटीरियर डिजाइन

नई Hyundai Venue का लुक अब पहले से बिल्कुल अलग और मॉडर्न हो गया है। इसमें फ्रंट में नया एलईडी स्ट्रिप दी गई है जो बोनट के ऊपर फैली हुई है और डीआरएल हेडलैंप के चारों ओर दिए गए हैं। साथ ही, नई बड़ी फ्रंट ग्रिल वेन्यू को एक दमदार रोड प्रेजेंस देती है। फ्रंट बंपर के नीचे स्किड प्लेट्स दी गई हैं और रूफ रेल अब फंक्शनल हो गई हैं। पीछे की तरफ एलईडी टेललैंप्स में ब्लैक पैनल दिया गया है जो फ्रंट डिजाइन से मेल खाता है। इसके अलावा, नए एलॉय व्हील्स इसका लुक और भी प्रीमियम बनाते हैं।

N Line वेरिएंट: स्पोर्टी टच और रेड हाइलाइट्स के साथ

दूसरी पीढ़ी हुंडई वेन्यू का एन लाइन (N Line) वर्जन स्टैंडर्ड मॉडल से ज्यादा स्पोर्टी लुक देता है। इसमें डार्क क्रोम रेडिएटर ग्रिल, रेड हाइलाइट्स वाले बंपर, बॉडी कलर व्हील आर्च क्लैडिंग, 17-इंच एन-बैज्ड एलॉय व्हील्स, रेड कैलिपर डिस्क ब्रेक, ट्विन टिप एग्जॉस्ट और एक्सक्लूसिव एन लाइन स्पॉइलर शामिल हैं।

नई वेन्यू अब 48 मिमी ज्यादा ऊंची और 30 मिमी ज्यादा चौड़ी हो गई है। इसकी लंबाई 3995 मिमी, चौड़ाई 1800 मिमी और ऊंचाई 1665 मिमी है। इसका व्हीलबेस 2520 मिमी का है और बूट स्पेस 350 लीटर से बढ़कर 375 लीटर हो गया है।

नई हुंडई वेन्यू इंटीरियर

वेन्यू के केबिन में अब डुअल-टोन थीम (डार्क नेवी और डव ग्रे) मिलती है। इसमें 12.3-इंच + 12.3-इंच का डुअल कर्व्ड पैनोरमिक डिस्प्ले दिया गया है, जो इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दोनों का काम करता है। इसके अलावा, डी-कट स्टीयरिंग व्हील, प्रीमियम लेदर आर्मरेस्ट, रियर सनशेड, एंबियंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, रिक्लाइनिंग रियर सीट्स, और 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम जैसी कई प्रीमियम सुविधाएं दी गई हैं।

यह भी पढ़ें- नई जनरेशन Toyota Hilux का टीजर जारी; 10 नवंबर को होगा ग्लोबल डेब्यू, जानिए क्या है खास

दूसरी पीढ़ी हुंडई वेन्यू अब पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित हो गई है। इसमें 65 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें से 33 सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड मिलते हैं। कार में 6 एयरबैग्स, ABS, ESC, हिल-स्टार्ट असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), 360-डिग्री कैमरा और ब्लाइंड-स्पॉट असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, इसमें 4-व्हील डिस्क ब्रेक, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक (ऑटो होल्ड के साथ) और लेवल-2 ADAS टेक्नोलॉजी भी शामिल की गई है, जो ड्राइव को और भी सुरक्षित और आसान बनाती है।

इंजन और माइलेज

नई Hyundai Venue तीन इंजन ऑप्शंस के साथ आती है, 1.2-लीटर कप्पा पेट्रोल, 1.0-लीटर टर्बो GDi पेट्रोल और 1.5-लीटर CRDi डीजल। इसके साथ मैनुअल, ऑटोमैटिक और डुअल-क्लच ट्रांसमिशन (DCT) जैसे ट्रांसमिशन विकल्प मिलते हैं। माइलेज की बात करें तो डीज़ल इंजन करीब 21 किमी/लीटर तक का एवरेज देता है, जबकि पेट्रोल इंजन 18 से 20 किमी/लीटर तक का माइलेज प्रदान करते हैं। खास बात यह है कि वेन्यू एन लाइन वर्जन सिर्फ 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन में ही उपलब्ध रहेगा।

यह भी पढ़ें- स्पोर्टी अंदाज में लॉन्च हुई Honda Elevate ADV Edition, कीमत ₹15.29 लाख से शुरू

Exit mobile version