नई Hyundai Venue HX5+ भारत में ₹9.99 लाख की कीमत पर लॉन्च हुई है। जानिए इसके नए फीचर्स, इंजन डिटेल्स, डिजाइन अपडेट और बुकिंग से जुड़ी पूरी जानकारी।
हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने अपनी पॉपुलर सब-4 मीटर SUV Venue की रेंज को और मजबूत करते हुए नई HX5+ वेरिएंट को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹9.99 लाख रखी गई है। यह नया वेरिएंट HX4 और HX6 के बीच पोजिशन किया गया है, जिससे ग्राहकों को मिड-रेंज बजट में ज्यादा प्रीमियम फीचर्स मिल सकें।
एक्सटीरियर में क्या-क्या नया मिला?
डिजाइन के मामले में HX5+ वेरिएंट को पहले से ज्यादा आकर्षक बनाया गया है। इसमें अब रूफ रेल्स दी गई हैं, जो SUV को ज्यादा दमदार लुक देती हैं। इसके अलावा इसमें क्वाड-बीम एलईडी हेडलैंप्स मिलते हैं, जिससे रात में विजिबिलिटी बेहतर होती है। साथ ही अब इस वेरिएंट में रियर वाइपर और वॉशर भी दिया गया है, जो खराब मौसम में काफी उपयोगी साबित होता है।
इंटीरियर और कम्फर्ट फीचर्स
केबिन के अंदर HX5+ वेरिएंट को ज्यादा आरामदायक बनाया गया है। इसमें वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर दिया गया है, जिससे बिना केबल के फोन चार्ज किया जा सकता है। ड्राइवर के लिए आर्मरेस्ट के साथ स्टोरेज दिया गया है, जिससे लंबी ड्राइव में आराम बढ़ता है। पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए रियर विंडो सनशेड जोड़ा गया है। इसके अलावा ड्राइवर साइड पावर विंडो में अब ऑटो अप-डाउन और सेफ्टी फंक्शन भी मिल जाता है। Hyundai ने सिर्फ HX5+ ही नहीं, बल्कि HX4 वेरिएंट को भी अपडेट किया है। अब इसमें ड्राइवर सीट हाइट एडजस्टमेंट फीचर दिया गया है, जिससे ड्राइविंग पोजिशन को और बेहतर बनाया जा सकता है।
Hyundai Venue HX5+ इंजन और परफॉर्मेंस
नई Hyundai Venue HX5+ में कंपनी का भरोसेमंद 1.2-लीटर कप्पा पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह चार-सिलेंडर इंजन मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है और शहर के साथ-साथ हाईवे ड्राइविंग के लिए भी उपयुक्त माना जाता है। यह वेरिएंट उन ग्राहकों के लिए है जो स्मूद ड्राइव और बेहतर माइलेज चाहते हैं।
यह भी पढ़ें- अब तक 13,000+ मारुति सुजुकी e Vitara विदेशों में एक्सपोर्ट, भारत लॉन्च की तैयारी तेज
नई जनरेशन Venue को नवंबर 2025 में लॉन्च किया गया था और तब से इसे ग्राहकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। कंपनी के मुताबिक, अब तक 50,000 से ज्यादा बुकिंग्स मिल चुकी हैं। नई Venue में पहले के मुकाबले कई बड़े अपडेट किए गए हैं, जिनमें डुअल 12.3-इंच कर्व्ड पैनोरमिक डिस्प्ले और लेवल-2 ADAS सेफ्टी फीचर्स भी शामिल हैं।

