Motormative

सेफ्टी के मामले में छा गई हुंडई वरना, हासिल किए 5 स्टार रेटिंग

Hyundai Verna 5 Star Safety Rating: हुंडई वरना ने भारत NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है। इस सेडान ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 32 में से 28.22 अंक और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 49 में से 44 अंक हासिल किए हैं।

Hyundai Verna achieves a 5-star safety rating.

Hyundai Verna Safety Rating

भारत NCAP के क्रैश टेस्ट में हुंडई वरना (Hyundai Verna) ने एडल्ट और बच्चों की सुरक्षा दोनों में अच्छा प्रदर्शन किया। खास बात यह है कि यह 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग कार की पूरी रेंज पर लागू होती है। टेस्ट के दौरान फ्रंटल ऑफसेट डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में सेडान को 16 में से 12.45 अंक मिले। वहीं, साइड मूवेबल डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में इसने 16 में से 15.77 अंक हासिल किए।

चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन टेस्ट के लिए 18 महीने और 3 साल के बच्चों की सुरक्षा जांची गई। इसके लिए कार में रियर-फेसिंग चाइल्ड सीट का इस्तेमाल किया गया। भारत NCAP ने टेस्ट के दौरान कार का वजन 2,412 किलोग्राम दर्ज किया। हालांकि, टेस्ट की गई कार का वास्तविक वजन 1.52 टन बताया गया है।

Safety Features and Rivals

हुंडई वरना के स्टैंडर्ड सेफ्टी पैकेज में छह एयरबैग शामिल हैं। इसके अलावा हिल स्टार्ट असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), ABS के साथ EBD और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इसमें इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल भी दिया गया है, जो अचानक ब्रेक लगाने पर पीछे चल रहे वाहनों को चेतावनी देने में मदद करता है।

खास बात यह है कि हुंडई वरना फिलहाल अपने सेगमेंट की इकलौती सेडान है, जिसे 5-स्टार भारत NCAP रेटिंग मिली है। हालांकि, इसके प्रतिद्वंद्वी फॉक्सवैगन वर्टस और
स्कोडा स्लाविया भी GNCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग हासिल कर चुके हैं।

बता दें कि अपडेटेड हुंडई वरना को मार्च 2026 में लॉन्च किया गया था। भारतीय बाजार में यह दो पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध है। इसका मुकाबला होंडा सिटी,
फॉक्सवैगन वर्टस और स्कोडा स्लाविया जैसी सेडान से होता है।

यह भी पढ़ें- टाटा सिएरा ईवी को मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग

Exit mobile version