HomeCar NewsMahindra Scorpio ने Maruti Suzuki Ertiga को छोड़ा पीछे, जानें जनवरी 2025...

Mahindra Scorpio ने Maruti Suzuki Ertiga को छोड़ा पीछे, जानें जनवरी 2025 की टॉप-5, 7-सीटर कारें

Mahindra Scorpio ने Maruti Suzuki Ertiga को पछाड़, जनवरी 2025 की सबसे ज्यादा बिकने वाले 7-सीटर कार बन गई है। टोयोटा इनोवा को इस स्थान पर मिली जगह।

भारतीय बाजार में लगातार 7-सीटर कारों की डिमांड में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। ऐसे में जनवरी 2025 में महिंद्रा की लोकप्रिय एसयूवी स्कॉर्पियो ने Maruti Suzuki Ertiga को पीछे छोड़, अपना पहला स्थान बना लिया है। इस सेगमेंट में Mahindra Scorpio की कुल 15,442 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो पिछले साल की 14,293 यूनिट्स की तुलना में 8 प्रतिशत अधिक है। वहीं दिसंबर 2024 में Mahindra Scorpio ने 12,195 यूनिट्स की बिक्री के आंकड़े को हासिल किया था।

Mahindra Scorpio

Maruti Suzuki Ertiga
मारुति सुजुकी एर्टिगा ने जनवरी 2025 में 14,248 यूनिट्स की बिक्री दर्ज करके दूसरे स्थान पर अपनी जगह बानाई है। पिछले साल के मुकाबले 3 प्रतिशत की मामूली गिरावट के बावजूद, यह अपने विशाल केबिन, ईंधन क्षमता और बजट के अनुकूल कीमत के कारण भारतीय परिवारों की खास पसंद बनी रही है। बता दें दिसंबर 2024 में मारुति सुजुकी ने कुल 15,056 यूनिट्स एर्टिगा की बिक्री दर्ज की थी।

यह भी पढ़ें- Hyundai Ioniq को धूल चटाने, 17 फरवरी को लॉन्च होगी BYD सीलियन 7 इलेक्ट्रिक कार, 567km लंबी रेंज और बहुत कुछ

Maruti Suzuki Ertiga & Innova

Toyota Innova
टोयोटा की इनोवा रेंज जिसमें हाईक्रॉस और क्रिस्टा शामिल है, इस 7-सीटर MPV ने 4 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 9,780 यूनिट्स की बिक्री कर तीसरा स्थान हासिल किया है। पिछले साल, जनवरी 2024 में इनोवा ने 9,400 यूनिट्स की बिक्री को हासिल किया था। जिसकी तुलना में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

Mahindra Bolero
महिंद्रा बोलोरो अपने शुरुअती दौर से ही घरेलू बाजार में काफी पसंद की जा रही है। हांलाकि जनवरी 2025 में इसकी बिक्री में 13 प्रतिशत की भारी गिरावाट देखने को मिली है। पिछले महीने बोलेरो की कुल 8,682 यूनिट्स की बिक्री हुई है, वहीं जनवरी 2024 में महिंद्रा ने बोलोरो एसयूवी की 9,964 यूनिट्स की सेल की थी। अर्ध-शहरी क्षेत्रों में इसके बॉक्सी डिजाइन, कम मेनटेनेंस और ज्यादा स्पेस के चलते लोगों की पसंद बनी हुई है।

Mahindra Bolero & Mahindra XUV 700


महिंद्रा एक्सयूवी 700 ने पांचवे स्थान पर अपनी जगह बनाई है। जनवरी 2025 में 17 प्रतिशत की वृद्धि के साथ एक्सयूवी की 8,399 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जनवरी 2024 के दौरान एक्सयूवी 700 की कुल 7,206 यूनिट्स की सेल हुई थी। साल 2021 में महिंद्रा ने अपनी इस धाकड़ डिजाइन वाली SUV को पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन के साथ लॉन्च किया था।

यह भी पढ़ें- नए अपडेट्स के साथ लॉन्च हुई, Maruti की माइलेजदार हैचबैक कार Celerio, शुरुआती कीमत 5.64 लाख रुपये

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ज़रूर पढ़ें

spot_img