Site icon Motor Mative

Jeep Compass का एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च, कीमत ₹26.70 लाख

Jeep Compass 85th Anniversary Edition with gloss black alloy wheels

Jeep Compass 85th Anniversary Edition: जीप इंडिया ने कंपास का 85वां एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च कर दिया है।। यह सिर्फ़ 85 यूनिट्स तक लिमिटेड है, और इसकी कीमतें Rs 26.70 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती हैं।

New Design and Styling

Jeep ने इस खास एडिशन को बाहर से ज्यादा स्पेशल लुक दिया है। इसमें 18-इंच के ग्लॉस ब्लैक अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसके अलावा, एसयूवी पर Anniversary से जुड़ी खास डिटेलिंग देखने को मिलती है। ये बदलाव Compass के लुक को सामान्य मॉडल से अलग बनाते हैं।

केबिन में पूरी तरह ब्लैक थीम का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ मायन गोल्ड एक्सेंट इंटीरियर को ज्यादा खास बनाते हैं। यह कॉम्बिनेशन केबिन को स्पोर्टी और प्रीमियम लुक देता है। वहीं, Anniversary Edition की पहचान केबिन के अंदर भी साफ नजर आती है।

Jeep Compass 85th Anniversary Edition 2.0L Diesel Engine

Compass के 85th Anniversary Edition में 2.0-लीटर चार-सिलेंडर डीजल इंजन मिलता है। यह इंजन 168 BHP की पावर और 360 Nm का टॉर्क देता है। पावरफुल इंजन के साथ 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। यह सेटअप लंबी दूरी की ड्राइविंग में बेहतर आराम दे सकता है।

कंपनी ग्राहकों को एसयूवी को और ज्यादा पर्सनलाइज करने का विकल्प भी दे रही है। इसके लिए 85th Anniversary AXS पैकेज पेश किए गए हैं। इन पैकेज में एम्बिएंट लाइटिंग और सनरूफ इल्यूमिनेशन जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, डिजिटल IRVM और फ्रंट-रियर डैशकैम भी जोड़े जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- 130 km/h की स्पीड पर टनल में उल्टी दौड़ी चीनी इलेक्ट्रिक कार

Jeep Compass 85th Anniversary Edition की शुरुआती कीमत ₹26.70 लाख एक्स-शोरूम है। हालांकि, यह सामान्य स्पेशल एडिशन नहीं है क्योंकि इसकी बिक्री केवल 85 यूनिट तक सीमित है। सीमित यूनिट होने की वजह से यह एडिशन कलेक्टर्स और खास एसयूवी खरीदारों को आकर्षित कर सकता है। कंपनी ने इसे Jeep की 85वीं वर्षगांठ के मौके से जोड़ा है।

Exit mobile version