Motormative

लॉन्च से पहले शूटिंग के दौरान दिखी JSW Combat एसयूवी

JSW Combat SUV Spotted: JSW Combat एसयूवी लॉन्च से पहले बिना किसी कैमोफ्लाज के नजर आई है। यह एसयूवी 4 दिसंबर को भारतीय बाजार में दस्तक देगी और इसका डिजाइन, फीचर्स व हाइब्रिड पावरट्रेन काफी खास होने वाले हैं।

JSW Combat SUV Hybrid Design

JSW Combat SUV Design and Exterior

हाल ही में सामने आई JSW Combat एसयूवी की तस्वीरों में इसका प्रोडक्शन मॉडल दिखाई दिया है। माना जा रहा है कि कंपनी इसकी टेलीविजन कमर्शियल शूटिंग कर रही थी। इसके फ्रंट में फ्लैट बोनट, सीधा डिजाइन और चौकोर हेडलैंप दिए गए हैं। वहीं, ग्लॉस ब्लैक ग्रिल पर बड़े अक्षरों में COMBAT लिखा है, जो इसे अलग पहचान देता है।

एसयूवी के फ्रंट बंपर पर ग्रे क्लैडिंग और सिल्वर फिनिश स्किड प्लेट मौजूद है। इसके अलावा, फॉग लैंप के आसपास पिक्सल डिजाइन वाली लाइटिंग और फ्रंट पार्किंग सेंसर भी दिखाई देते हैं। साइड प्रोफाइल में चौड़े व्हील आर्च, डार्क अलॉय व्हील, पुल-टाइप डोर हैंडल और इंडिकेटर के साथ ड्यूल-टोन ORVMs दिए गए हैं।

Interior and Hybrid Powertrain

JSW Combat के केबिन में 15.6 इंच की टचस्क्रीन और 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलने की उम्मीद है। इसमें वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो, एप्पल कारप्ले, 540-डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स भी शामिल हो सकते हैं। ये फीचर्स विदेशों में बिकने वाली Jetour T2 की स्पेसिफिकेशन से मेल खाते हैं।

यह एसयूवी 5-सीटर कॉन्फिगरेशन में आ सकती है। इसमें 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर और फ्रंट-व्हील-ड्राइव (FWD) सिस्टम मिलने की उम्मीद है। इसका हाइब्रिड सिस्टम 18.4 kWh बैटरी और 3-मोड डेडिकेटेड हाइब्रिड ट्रांसमिशन  (DHT) के साथ काम करेगा।

इस पावरट्रेन की संयुक्त क्षमता 355 BHP और 610 Nm टॉर्क बताई गई है। वहीं, इसकी इलेक्ट्रिक-only रेंज 90 km (NEDC) हो सकती है। फुल टैंक पर यह लगभग 1,100 km की दूरी तय करने का दावा करती है।

यह भी पढ़ें- होंडा रेबेल 500 भारत में लॉन्च, कीमत 4.49 लाख रुपये

Exit mobile version