कावासाकी इंडिया (Kawasaki India) अपनी रेंज की बाइक्स पर 15,000 रुपये से लेकर 45,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। इस ऑफर में एलिमिनेटर 500, वर्सेस 650, निंजा 300, Z900, निंजा 500 और निंजा 650 जैसी मोटरसाइकिल शामिल हैं। यह ऑफर 1 मार्च से शुरू हुआ है और इसका लाभ 31 मार्च, 2025 तक उठाया जा सकता है। आइए, जानते हैं इस ऑफर की पूरी जानकारी।
Kawasaki Discount

यह भी पढ़ें- 2025 Volvo XC90 फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च, दमदार इंजन के साथ एडवांस फीचर से लैस, कीमत 1.03 करोड़ रुपये
कावासाकी एलिमिनेटर 500 एक स्पोर्ट क्रूजर मोटरसाइकिल है, जिसकी कीमत 5.62 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, डिस्काउंट के साथ) है। इसमें लो-स्लंग सीटिंग के साथ 451cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 43.3 बीएचपी की पावर और 42.6 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। वहीं, कंपनी इस बाइक पर 15,000 रुपये की छूट दे रही है, जो इस रेंज में सबसे कम है।
भारतीय बाजार में वर्सेस 650 की कीमत 7.77 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, ऑफर के बिना) है। यह मोटरसाइकिल दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसमें 649cc का लिक्विड-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन मिलता है, जिसे वेट मल्टी-डिस्क क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। यह इंजन 8,500 आरपीएम पर 65.7 बीएचपी की पावर और 6,000 आरपीएम पर 67 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, कावासाकी इंडिया वर्सेस 650 पर 30,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है।
Ninja 300
निंजा 300 जापानी ब्रांड कावासाकी की सबसे किफायती स्पोर्ट्स बाइक्स में से एक है। इस एंट्री-लेवल मोटरसाइकिल की कीमत 3.43 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, ऑफर को छोड़कर) है। इसमें 296cc का लिक्विड-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन मिलता है, जिसे 6-स्पीड ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। यह इंजन 11,000 आरपीएम पर 38.8 बीएचपी की पावर और 10,000 आरपीएम पर 26.1 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, कंपनी इस बाइक पर 40,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है।
यह भी पढ़ें- Fortuner Legender: 4X4 मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ Launch हुई टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडर, एक्स-शोरूम कीमत 46.36 लाख रुपये
2024 कावासाकी Z900 की मौजूदा कीमत 9.20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, ऑफर को छोड़कर) है। इसमें 948cc का लिक्विड-कूल्ड इनलाइन-फोर इंजन मिलता है, जिसे 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। यह मोटरसाइकिल दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, जिसमें मेटैलिक स्पार्क ब्लू और मेटैलिक मैट ग्रैफेन स्टील ग्रे शामिल हैं। वहीं, कंपनी इस बाइक पर 40,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है।
Kawasaki Ninja 500
निंजा 500 स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल भारत में पूरी तरह से निर्मित यूनिट (CBU) के रूप में उपलब्ध है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.24 लाख रुपये है। इसमें 441cc का लिक्विड-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन मिलता है। यह इंजन 9,000 आरपीएम पर 45 बीएचपी की पावर और 6,000 आरपीएम पर 42.6 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। साथ ही, इसमें स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच के साथ 6-स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है। वहीं, कंपनी इस बाइक पर 45,000 रुपये का ऑफर दे रही है।
Kawasaki Ninja 650
डिस्काउंट को छोड़कर, कावासाकी निंजा 650 की मौजूदा कीमत 7.16 लाख रुपये है। इसमें 649cc का लिक्विड-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन मिलता है। इसे वेट मल्टी-डिस्क क्लच के साथ 6-स्पीड ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। यह इंजन 8,000 आरपीएम पर 63.7 बीएचपी की पावर और 6,700 आरपीएम पर 64 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, निंजा 650 केवल एक रंग विकल्प में उपलब्ध है। इस पर 45,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- 261Km लंबी रेंज…125 Kmph की टॉप स्पीड के साथ Launch हुआ Ultraviolette इलेक्ट्रिक स्कूटर और मोटरसाइकिल