HomeBlogKia Carens CNG भारत में लॉन्च, ₹10.99 लाख की कीमत पर देगा...

Kia Carens CNG भारत में लॉन्च, ₹10.99 लाख की कीमत पर देगा बढ़िया माइलेज

किआ इंडिया ने अपनी लोकप्रिय एमपीवी कैरेंस (Carens) का सीएनजी (CNG) वर्जन लॉन्च किया है। ₹10.99 लाख से शुरू, यह मॉडल डीलर-लेवल सीएनजी इंस्टॉलेशन के साथ आता है और 3 साल या 1 लाख किमी की वॉरंटी देता है।

किआ इंडिया ने अपनी फैमिली एमपीवी Carens का नया CNG वर्जन पेश किया है। जो लोग कम चलने की लागत और बेहतर माइलेज चाहते हैं, उनके लिए यह नया ऑप्शन एक आकर्षक पैकेज है। इस बार कंपनी ने फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी की बजाय डीलर-लेवल इंस्टॉलेशन का रास्ता चुना है। यह सीएनजी किट लोवाटो द्वारा प्रमाणित है और केवल किआ के अधिकृत डीलरशिप्स पर ही लगाई जाएगी।

इंटीरियर और कंफर्ट फीचर्स

किआ कैरेंस सीएनजी (Kia Carens CNG) का इंटीरियर पहले की तरह प्रीमियम और आरामदायक अहसास देता है। इसमें ब्लैक-एंड-बेज़ डुअल टोन थीम के साथ इंडिगो एक्सेंट्स और सेमी-लेदरट सीटें दी गई हैं, जो केबिन को स्टाइलिश बनाती हैं। दूसरी रो की सीटें स्लाइड, रिक्लाइन और टम्बल फंक्शन के साथ 60:40 स्प्लिट में आती हैं, जबकि तीसरी रो तक पहुंचने के लिए वन-टच इलेक्ट्रिक टम्बल फीचर दिया गया है। आखिरी रो की सीटें 50:50 स्प्लिट में फोल्ड होकर ज्यादा बूट स्पेस देती हैं। सभी तीनों रो में एसी (AC) वेंट्स और 5 यूएसबी टाइप- सी पोर्ट्स मिलते हैं, साथ ही रियर डोर सनशेड्स और बर्गलर अलार्म जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं।

सेफ्टी फीचर्स

किआ कैरेंस सीएनजी में सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा गया है। इसमें 6 एयरबैग्स, ABS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल-स्टार्ट असिस्ट, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट और डाउनहिल ब्रेक कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इन सुरक्षा सुविधाओं की वजह से यह एमपीवी परिवार के लिए सुरक्षित और भरोसेमंद विकल्प बन जाती है।

कीमत और वॉरंटी डिटेल्स

किआ कैरेंस सीएनजी की कीमत ₹10.99 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। यह प्राइस प्रीमियिम (O) पेट्रोल वेरिएंट से ₹77,900 ज्यादा है। कंपनी ने इस वर्जन पर भी वही भरोसेमंद 3 साल या 1,00,000 किमी की वॉरंटी दी है, जो इसके रेगुलर पेट्रोल मॉडल पर मिलती है। यानी, भले ही सीएनजी सिस्टम डीलर से इंस्टॉल हो, फिर भी वॉरंटी में कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

इंजन और परफॉर्मेंस

Kia Carens CNG में वही 1.5-लीटर स्मार्टस्ट्रीम चार-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 113 एचपी की पावर और 144 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। इसके साथ केवल 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है। सीएनजी मोड में भी इसका परफॉर्मेंस संतुलित रखा गया है ताकि ड्राइविंग एक्सपीरियंस प्रभावित न हो।

यह भी पढ़ें- सितंबर 2025 में भारत की टॉप 5 सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स, हीरो और बजाज का दबदबा बरकरार

motormative
motormativehttps://motormative.com
Motor Mative एक समर्पित ऑटोमोबाइल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ आपको कार और बाइक की दुनिया से जुड़ी ताज़ा ख़बरें, लॉन्च अपडेट्स, रिव्यूज़ और सेफ़्टी रेटिंग्स मिलती हैं। हम आपको सटीक, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं — जिसमें अत्याधुनिक तकनीक, नए मॉडल रिलीज़ और इलेक्ट्रिक वाहनों और ऑटोमोटिव डिजाइन में नवीनतम रुझान शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ज़रूर पढ़ें

spot_img