Kia December offers 2025: किआ इंडिया ने दिसंबर 2025 में सोनेट, साइरोस, सेल्टोस, कैरेंस क्लैविस (ICE व EV) और कार्निवल पर ₹3.65 लाख तक की भारी छूट की घोषणा की है।
Kia December offers 2025: किआ इंडिया (Kia India) ने साल 2025 के अंत को ग्राहकों के लिए और भी खास बनाने के उद्देश्य से ‘Inspiring December’ नाम की एक देशव्यापी ऑफर स्कीम शुरू की है। इस लिमिटेड-पीरियड कैंपेन के तहत कंपनी अपने चुनिंदा मॉडल्स पर ₹3.65 लाख तक के कुल फायदे दे रही है। यह ऑफर उन ग्राहकों के लिए खास है जो नया साल शुरू होने से पहले नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं।
सोनेट से लेकर कार्निवल तक, कई मॉडल्स शामिल
किआ (Kia) की यह स्कीम किसी एक मॉडल तक सीमित नहीं है। इसके तहत कंपनी की लगभग पूरी लाइन-अप को कवर किया गया है। इसमें किआ सोनेट (Kia Sonet) और साइरोस (Syros) जैसे कॉम्पैक्ट मॉडल्स से लेकर सेल्टोस (Seltos), कैरेंस क्लैविस (Carens Clavis) (ICE और EV दोनों) और प्रीमियम किआ कार्निवल (Kia कार्निवल) तक शामिल हैं। अलग-अलग सेगमेंट की गाड़ियों पर ऑफर देकर किआ ने हर तरह के ग्राहकों को आकर्षित करने की कोशिश की है।
किन तरह के फायदे मिलेंगे ग्राहकों को?
इस साल-अंत की Inspiring December स्कीम के तहत किआ ग्राहकों को कई तरह के फायदे मिल सकते हैं। इनमें सीधे कैश डिस्काउंट, पुरानी कार बदलने पर मिलने वाला एक्सचेंज बोनस, मौजूदा किआ ग्राहकों के लिए लॉयल्टी बेनिफिट, नौकरीपेशा और कॉर्पोरेट खरीदारों के लिए कॉर्पोरेट डिस्काउंट, साथ ही डीलर स्तर पर दिए जाने वाले अतिरिक्त ऑफर शामिल हैं। हालांकि, कुल छूट की राशि सभी ग्राहकों के लिए समान नहीं होगी, क्योंकि यह चुने गए मॉडल, वेरिएंट, फ्यूल टाइप और डीलरशिप पर उपलब्ध स्टॉक पर निर्भर करेगी।
ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों तरह से बुकिंग की सुविधा
किआ ने ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डिजिटल बुकिंग का विकल्प भी दिया है। इच्छुक ग्राहक Kia की आधिकारिक वेबसाइट या मायकिआ (MyKia) मोबाइल ऐप के जरिए घर बैठे कार बुक कर सकते हैं। जो ग्राहक शोरूम जाकर जानकारी लेना चाहते हैं, उनके लिए किआ का देशभर में फैला डीलर नेटवर्क पूरी पारदर्शिता के साथ ऑफर की जानकारी उपलब्ध करा रहा है।
यह भी पढ़ें- टाटा सिएरा ने रचा इतिहास: 24 घंटे में 70,000 से ज्यादा बुकिंग
कंपनी ने साफ किया है कि ये सभी ऑफर्स केवल दिसंबर महीने तक ही मान्य हैं और स्टॉक खत्म होने पर ऑफर बंद भी हो सकता है। इसलिए जो ग्राहक इस मौके का फायदा उठाना चाहते हैं, उन्हें देर न करते हुए जल्द ही अपने नजदीकी किआ डीलर से संपर्क करना चाहिए। किसी भी तरह की सहायता के लिए किआ की टोल-फ्री कस्टमर केयर भी उपलब्ध है।
नई जनरेशन Kia Seltos की भी हुई झलक
हाल ही में किआ ने दूसरी पीढ़ी की किआ सेल्टोस को पेश किया है, जिसकी कीमतों की घोषणा 2 जनवरी 2026 को की जाएगी। नई सेल्टोस में एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। यह SUV 1.5L नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.5L डीजल और 1.5L टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आएगी। इसके साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प भी मिलेंगे।

