Kia Syros Flex Fuel: भारत में एथेनॉल आधारित ईंधन को बढ़ावा देने की दिशा में किआ (Kia) ने बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने भारत में साइरोस का फ्लेक्स फ्यूल कॉन्सेप्ट (Syros Flex Fuel Concept) पेश किया है। यह खास कार पेट्रोल के साथ एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल और शुद्ध एथेनॉल पर भी चल सकती है।
Kia Syros Flex Fuel Design
डिजाइन की बात करें तो साइरोस फ्लेक्स फ्यूल व्हीकल (FFV) कॉन्सेप्ट में खास बदलाव नजर नहीं आते। इसका लुक भारत में बिक रही मौजूदा किआ साइरोस (Kia Syros) जैसा ही रखा गया है। असल बदलाव इसके बोनट के नीचे देखने को मिलते हैं। किआ ने इस कॉन्सेप्ट को अलग ईंधन पर चलने के लिए इंजन स्तर पर तैयार किया है।

फ्लेक्स फ्यूल साइरोस में 1.0-लीटर डायरेक्ट-इंजेक्शन तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। इस इंजन को शुद्ध एथेनॉल और एथेनॉल मिश्रित ईंधन के इस्तेमाल के लिए तैयार किया गया है। इसके लिए इंजन के इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल सिस्टम और फ्यूल सिस्टम में बदलाव किए गए हैं। इनमें ECU और TCU के साथ फ्यूल सिस्टम को भी अपडेट किया गया है।
इस फ्लेक्स-फ्यूल इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। इससे अलग-अलग तरह के ईंधन के साथ ड्राइविंग को आसान बनाए रखने में मदद मिलेगी। हालांकि, किआ ने अभी इस इंजन की पावर और टॉर्क के आंकड़े साझा नहीं किए हैं। इसलिए इसके प्रदर्शन को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक दावा नहीं किया जा सकता।
Petrol and Ethanol Fuel Support
फ्लेक्स फ्यूल तकनीक का सबसे बड़ा फायदा ईंधन के विकल्पों में मिलता है। किआ साइरोस फ्लेक्स फ्यूल पेट्रोल, एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल और शुद्ध एथेनॉल पर चलने में सक्षम है। इस तरह की तकनीक से पेट्रोल पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है। साथ ही, यह भारत में बढ़ते एथेनॉल इस्तेमाल के साथ भी बेहतर तरीके से काम कर सकती है।
यह भी पढ़ें- ₹6.10 लाख में लॉन्च हुई Maruti Baleno Facelift, मिले कई अपडेट
कंपनी ने अभी साइरोस फ्लेक्स फ्यूल को लेकर कोई लॉन्च टाइमलाइन जारी नहीं की है। कंपनी ने यह भी साफ नहीं किया है कि इसका प्रोडक्शन मॉडल कब तक आएगा। इसलिए फिलहाल इसे एक कॉन्सेप्ट के तौर पर ही देखा जाना चाहिए। आने वाले समय में ब्रांड इसके प्रोडक्शन वर्जन को लेकर जानकारी दे सकती है।
Flex Fuel Competition
भारत में फ्लेक्स फ्यूल वाहनों को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी बढ़ रही है। मारुति सुजुकी पहले ही अपनी पहली फ्लेक्स फ्यूल कार भारतीय बाजार में उतार चुकी है। कंपनी ने जून में वैगनआर बायोफ्लेक्स को पेश किया था। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.24 लाख रुपये रखी गई है। किआ साइरोस फ्लेक्स फ्यूल की एंट्री इसी दिशा में एक और अहम कदम है। हालांकि, किआ ने अभी इसकी कीमत और संभावित लॉन्च की जानकारी साझा नहीं की है।