Site icon Motor Mative

मिनटों में सोल्ड आउट हुई महिंद्रा BE6 Batman Edition की 999 यूनिट्स

Mahindra BE6 Batman Edition SUV – Satin Black with Gold Highlights

महिंद्रा BE6 Batman Edition की 999 यूनिट्स महज 135 सेकंड में सोल्ड आउट हो गईं। ₹27.79 लाख कीमत वाली यह लिमिटेड एडिशन इलेक्ट्रिक SUV बैटमैन थीम और 79 kWh बैटरी पैक के साथ आती है।

महिंद्रा ने अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV BE6 बैटमैन एडिशन को भारत में लॉन्च किया है। इसकी खासियत यह रही कि लॉन्च के साथ ही इसकी 999 यूनिट्स सिर्फ 135 सेकंड में सोल्ड आउट हो गईं। कंपनी ने पहले इसकी प्रोडक्शन 300 यूनिट्स तक सीमित रखी थी, लेकिन जबरदस्त डिमांड देखते हुए इसे बढ़ाकर 999 यूनिट्स कर दिया गया। इस लिमिटेड एडिशन मॉडल की कीमत ₹27.79 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है।

BE6 Batman Edition: डिजाइन और एक्सटीरियर

महिंद्रा BE6 बैटमैन एडिशन का डिजाइन बेहद खास और यूनिक है। इसमें सैटिन ब्लैक कलर का शानदार एक्सटीरियर दिया गया है, जो इसे एक दमदार लुक देता है। इसके ब्रेक कैलिपर्स और सस्पेंशन पार्ट्स को गोल्ड कलर में पेंट किया गया है, जिससे इसका प्रीमियम फील और भी बढ़ जाता है। इस SUV में बड़े 20-इंच के अलॉय व्हील्स लगे हैं जो इसे स्पोर्टी स्टांस देते हैं। फ्रंट डोर पर बैटमैन के खास डीकल्स, रियर डोर पर “Batman Edition” का सिग्नेचर स्टिकर और पीछे “BE6 × The Dark Knight” की बैजिंग इसे और भी खास बनाती है। वहीं, हब कैप्स, बंपर, रूफ और क्वार्टर पैनल पर बैटमैन का लोगो अलग ही चमक दिखाता है। खास बात यह है कि इसमें नाइट ट्रेल कार्पेट लैंप्स भी दिए गए हैं, जो जमीन पर बैटमैन का सिंबल प्रोजेक्ट करते हैं और इसे देखने वाला हर कोई प्रभावित हो जाता है।

BE6 Batman Edition: इंटीरियर और प्रीमियम फीचर्स

महिंद्रा BE6 बैटमैन एडिशन का इंटीरियर बेहद लग्जरी और प्रीमियम फील देता है। केबिन को खास लेदर और गोल्ड एक्सेंट्स से सजाया गया है, जिससे यह और भी रॉयल दिखाई देता है। इसमें चारकोल लेदर इंस्ट्रूमेंट पैनल और ब्रश्ड गोल्ड फिनिश दी गई है। सीट्स पर बैटमैन का एम्बॉस्ड डिज़ाइन बना है, जो इसे खास बनाता है। डैशबोर्ड पर स्पेशल Batman Edition की ब्रश्ड गोल्ड प्लेट लगी है और की-फॉब के साथ-साथ अन्य कंट्रोल्स पर भी गोल्ड डिटेलिंग की गई है। इंफोटेनमेंट डिस्प्ले में एक यूनिक बैटमैन एनीमेशन देखने को मिलता है, जो कार को स्टार्ट करते ही एक अलग अनुभव देता है। इतना ही नहीं, इसके एक्सटीरियर साउंड को भी बैटमैन थीम पर कस्टमाइज किया गया है, जो इस SUV की पहचान को और भी स्पेशल बना देता है।

यह भी पढ़ें- FASTag Annual Pass: जानिए कहाँ मान्य है और कहाँ नहीं

Exit mobile version