Motormative

महिंद्रा स्कॉर्पियो N एडिशन वन डीलरशिप पर हुई स्पॉट

Mahindra Scorpio N Edition One Spied: महिंद्रा स्कॉर्पियो N एडिशन वन को लॉन्च से पहले एक डीलरशिप यार्ड में देखा गया है। इस नए स्पेशल एडिशन में बदला हुआ फ्रंट ग्रिल, नया इंटीरियर और खास बैजिंग देखने को मिलेगी।

Mahindra Scorpio N Edition One

Mahindra Scorpio N Edition One Design and Interior

नई महिंद्रा स्कॉर्पियो N एडिशन वन (Mahindra Scorpio N Edition One) में सबसे बड़ा बदलाव इसके फ्रंट डिजाइन में देखने को मिलता है। इसमें नया ग्रिल दिया गया है, जिसका डिजाइन हाल ही में पेश किए गए Mahindra Lifestyler पिकअप ट्रक से मिलता-जुलता है।

इसके अलावा, एसयूवी के D-पिलर पर ‘Edition One’ की खास बैजिंग दी गई है। इससे इसके स्पेशल एडिशन होने की पहचान अलग दिखाई देती है। हालांकि, इसके बाहरी डिजाइन में बदलाव मुख्य रूप से ग्रिल और बैजिंग तक सीमित नजर आते हैं।

यह भी पढ़ें- मर्सिडीज-बेंज GLC इलेक्ट्रिक भारत में 78.50 लाख रुपये में लॉन्च हुई

इंटीरियर की बात करें तो इसमें ड्यूल-टोन डार्क रेड और ब्लैक कलर थीम दी गई है। मौजूदा मॉडल में ब्राउन और ब्लैक कलर का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में नया इंटीरियर केबिन को अलग लुक देगा।

सामने आई तस्वीरों से संकेत मिलता है कि यह SUV के किसी हाई-स्पेक वेरिएंट पर आधारित हो सकती है। इसमें क्लाइमेट कंट्रोल, दो डिजिटल स्क्रीन, लेवल-2 ADAS और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसके अलावा, वायरलेस चार्जर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और ड्राइवर सीट के लिए पावर एडजस्टमेंट भी मिलने की संभावना है।

Engine and Expected Price

इंजन के मामले में स्कॉर्पियो N एडिशन वन में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। इसमें मौजूदा मॉडल वाले 2.2-लीटर डीजल और 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है।दोनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प मिल सकते हैं। यानी ग्राहकों को पहले की तरह दोनों ट्रांसमिशन विकल्प मिलने की उम्मीद है।

चार पहिया ड्राइव यानी 4X4 सिस्टम को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है। मौजूदा स्कॉर्पियो N में यह सुविधा Z4 के कुछ निचले वेरिएंट और Z8 व Z8T वेरिएंट में मिलती है। हालांकि, नए स्पेशल एडिशन में 4WD सिस्टम मिलेगा या नहीं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

कीमत की बात करें तो स्कॉर्पियो N एडिशन वन की कीमत इसके बराबर वाले सामान्य वेरिएंट से करीब 1 लाख रुपये तक ज्यादा हो सकती है। कंपनी इसे सीमित संख्या में पेश कर सकती है। इसके लॉन्च की संभावना त्योहारों के सीजन के आसपास जताई गई है।

यह भी पढ़ें- नए स्पोर्टी लुक में आई TVS RTR 125 LC, मिलेगा अग्रेसिव डिजाइन

Exit mobile version