Motor Mative

महिंद्रा स्कॉर्पियो-N फेसलिफ्ट Z8L वेरिएंट डीलरशिप पर स्पॉट

फ़ोटो- टीम-बीएचपी

Mahindra Scorpio N Facelift Z8L: अपडेटेड स्कॉर्पियो-N की लॉन्चिंग अब ज्यादा दूर नहीं है। इसी बीच SUV की पहली यूनिट्स देशभर की डीलरशिप पर पहुंचनी शुरू हो गई हैं। इससे साफ संकेत मिलते हैं कि कंपनी जल्द ही इस अपडेटेड मॉडल को भारतीय बाजार में पेश कर सकती है। नई SUV में डिजाइन से लेकर केबिन तक कई अहम बदलाव देखने को मिलेंगे, जबकि इंजन विकल्प पहले जैसे ही रहेंगे।

Mahindra Scorpio N Facelift Z8L with larger touchscreen

Mahindra Scorpio N Facelift Z8L New Design

नई स्कॉर्पियो-N फेसलिफ्ट का बाहरी लुक पहले जैसा ही दमदार रखा गया है, लेकिन इसमें कुछ नए कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। SUV में नया फ्रंट ग्रिल क्रोम इंसर्ट्स के साथ दिया गया है। इसके अलावा क्रोम डोर हैंडल और नए 18-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स इसे पहले से ज्यादा प्रीमियम लुक देते हैं। इन व्हील्स पर 255/65 R18 साइज के अपोलो एपटेरा HT2 टायर लगाए गए हैं।

Premium Interior

केबिन में इस बार कई बड़े अपडेट देखने को मिलेंगे। टॉप वेरिएंट Z8L में पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है, जो केबिन को ज्यादा खुला और प्रीमियम महसूस कराता है। इसके अलावा वायरलेस चार्जर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, ऑटो-डिमिंग IRVM और टिंटेड विंडो भी मिलती हैं। वहीं, कंपनी ने इंफोटेनमेंट सिस्टम को भी बड़ा किया है। इसके साथ नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 12-स्पीकर Sony साउंड सिस्टम दिया गया है, जिससे ड्राइविंग अनुभव पहले से बेहतर होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- ऑफिस इस्तेमाल के लिए खरीदी गई कारों पर GST ITC देने की तैयारी, कंपनियों का खर्च होगा कम

महिंद्रा स्कॉर्पियो-N फेसलिफ्ट में पहली बार ADAS तकनीक मिलने जा रही है। इसके साथ 540-डिग्री कैमरा भी दिया गया है, जिससे पार्किंग और तंग जगहों पर SUV चलाना आसान होगा। ऐसे फीचर्स अब तक इस SUV में उपलब्ध नहीं थे और अब यह अपने सेगमेंट में और मजबूत दावेदारी पेश करेगी। महिंद्रा इस अपडेटेड मॉडल के साथ Z8 कनेक्ट वेरिएंट भी पेश करेगी। यह वेरिएंट कुछ फीचर्स के मामले में Z8L से अलग होगा। इसमें 360-डिग्री कैमरा, ADAS और क्रोम डोर हैंडल नहीं मिलेंगे। साथ ही इसमें मैनुअल डे-नाइट IRVM और सिंगल-पेन सनरूफ दिया जाएगा।

Engine and Performance

इंजन विकल्पों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। महिंद्रा स्कॉर्पियो-N फेसलिफ्ट में पहले की तरह 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन मिलेगा। दोनों इंजन बेहतर परफॉर्मेंस और हाईवे ड्राइविंग के लिए जाने जाते हैं। ग्राहकों को मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा। वहीं, चुनिंदा वेरिएंट्स में 4-व्हील ड्राइव सिस्टम भी उपलब्ध रहेगा, जो खराब रास्तों और ऑफ-रोड ड्राइविंग के दौरान बेहतर पकड़ देने में मदद करेगा।

स्रोत: टीम-बीएचपी

Exit mobile version