Mahindra Thar Facelift Teased: महिंद्रा थार (3-डोर) फेसलिफ्ट को लॉन्च से पहले पहली बार आधिकारिक तौर पर टीज किया गया है। नई Thar में अपडेटेड डिजाइन और कुछ नए फीचर्स मिलने की उम्मीद है।
Mahindra Thar Facelift Teased
महिंद्रा ने नई थार फेसलिफ्ट (Thar Facelift) का टीजर जारी किया है। कंपनी ने इसके साथ “Off-road adventure now gets muddier” टैगलाइन का इस्तेमाल किया है। हालांकि, टीजर में लॉन्च की सटीक तारीख की जानकारी नहीं दी गई है।
नई थार को पहले भी टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा चुका है। माना जा रहा है कि इसका लॉन्च फेस्टिव सीजन के दौरान हो सकता है। यह तीन दरवाजों वाली सब-फोर-मीटर एसयूवी होगी।
इसके डिजाइन में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें अपडेटेड फाइव-स्लैट फ्रंट ग्रिल और प्रोजेक्टर हेडलाइट्स मिल सकती हैं। हेडलाइट्स में Thar Roxx से जुड़े डिजाइन एलिमेंट्स दिए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा, नए अलॉय व्हील्स भी मिल सकते हैं।
केबिन में भी कुछ बदलाव किए जाने की संभावना है। इसमें बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, एनालॉग और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 360° कैमरा जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। हालांकि, इन फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
Engine and Transmission
थार फेसलिफ्ट के मैकेनिकल सेटअप में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। इसमें मौजूदा 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन जारी रह सकते हैं। 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 150bhp की पावर और 300Nm का टॉर्क देता है। वहीं, 1.5-लीटर डीजल इंजन 117bhp की पावर और 320Nm का टॉर्क देता है।
नई थार में 2WD और 4WD दोनों विकल्प मिलने की उम्मीद है। ट्रांसमिशन के लिए 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिए जा सकते हैं।
