HomeBlogMahindra XEV 9S का इंटीरियर टीजर जारी: 5 स्क्रीन वाला लग्जरी केबिन...

Mahindra XEV 9S का इंटीरियर टीजर जारी: 5 स्क्रीन वाला लग्जरी केबिन हुआ रिवील

Mahindra XEV 9S का नया इंटीरियर टीजर जारी। 5 स्क्रीन सेटअप, 7-सीटर लेआउट, हारमन कार्डन ऑडियो सिस्टम और बड़ा बूट स्पेस जैसी प्रीमियम सुविधाएँ।

महिंद्रा ऑटोमोटिव अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV XEV 9S को भारत में 27 नवंबर को लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से पहले कंपनी लगातार इसके टीजर जारी कर रही है। ताजा टीजर में SUV का लग्जरी इंटीरियर साफ नजर आता है, जिसमें कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं।

5 स्क्रीन वाला अल्ट्रा-प्रिमियम केबिन

Mahindra XEV 9S के लेटेस्ट इंटीरियर टीजर में इसका केबिन बेहद प्रीमियम और हाई-टेक नजर आता है। सबसे बड़ा आकर्षण इसका 5 स्क्रीन वाला सेटअप है, जो इसे सेगमेंट में सबसे अलग बनाता है। सामने की तरफ तीन स्क्रीन दी गई हैं, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर ड्राइवर के लिए, दूसरी सेंट्रल टचस्क्रीन और तीसरी फ्रंट पैसेंजर के लिए। वहीं दूसरी पंक्ति के यात्रियों के लिए भी दो अलग-अलग स्क्रीन दी गई हैं, जिससे सभी यात्रियों को एंटरटेनमेंट का पूरा मज़ा मिलेगा।

इसके अलावा, एक और टीजर में हारमन कार्डन ब्रांडिंग वाला स्पीकर ग्रिल दिखाया गया है। माना जा रहा है कि इस इलेक्ट्रिक SUV में 16 स्पीकर्स वाला प्रीमियम ऑडियो सिस्टम दिया जाएगा, जो डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ आएगा। इससे कार में म्यूजिक सुनने का अनुभव और भी शानदार होगा। केबिन को और भी स्टाइलिश बनाने के लिए इसमें मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग दी गई है, जिसे अपनी पसंद के हिसाब से बदला जा सकता है। यह लाइटिंग स्क्रीन के साथ मिलकर काम करती है, जिससे रात में ड्राइव का माहौल और भी आकर्षक बन जाता है।

7-सीटर कॉन्फिगरेशन; महिंद्रा की पहली ईवी

Mahindra XEV 9S कंपनी की भारत में पहली 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV होगी। इसमें फैमिली के लिए काफी स्पेस दिया जाएगा, जिससे लंबे सफर में भी सभी को आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा। स्टोरेज की बात करें तो इसमें बड़ा बूट स्पेस मिलता है। टीज़र में दिखाया गया है कि पीछे की सीटें फोल्ड करने पर इसमें 3 बड़े ट्रंक और 3 छोटे सूटकेस आसानी से आ जाते हैं। इसके साथ ही इसमें एक फ्रंक भी दिया गया है, जो अतिरिक्त सामान रखने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें- टाटा सिएरा: अब लोअर वेरिएंट में भी मिलेगा डुअल-स्क्रीन सेटअप और HUD, जानें फीचर्स

इसके अलावा इसमें बॉस मोड (Boss Mode) नाम का एक खास फीचर भी दिया गया है। इस मोड में पीछे बाएं तरफ बैठा यात्री फ्रंट सीट को इलेक्ट्रिक तरीके से आगे सरका सकता है, जिससे उसे और ज्यादा लेगरूम व कम्फर्ट मिलता है।

motormative
motormativehttps://motormative.com
Motor Mative एक समर्पित ऑटोमोबाइल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ आपको कार और बाइक की दुनिया से जुड़ी ताज़ा ख़बरें, लॉन्च अपडेट्स, रिव्यूज़ और सेफ़्टी रेटिंग्स मिलती हैं। हम आपको सटीक, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं — जिसमें अत्याधुनिक तकनीक, नए मॉडल रिलीज़ और इलेक्ट्रिक वाहनों और ऑटोमोटिव डिजाइन में नवीनतम रुझान शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ज़रूर पढ़ें

spot_img