HomeBlogMahindra XEV 9S: वैरिएंट वाइज फीचर्स, बुकिंग, कीमत, टेस्ट ड्राइव और डिलीवरी...

Mahindra XEV 9S: वैरिएंट वाइज फीचर्स, बुकिंग, कीमत, टेस्ट ड्राइव और डिलीवरी डिटेल्स

महिंद्रा (Mahindra) XEV 9S कुल चार वेरिएंट और छह रंगों में मिलती है। इसे आप तीन बैटरी ऑप्शंस के साथ अपनी जरूरत के हिसाब से खरीद सकते हैं।

महिंद्रा ने अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV XEV 9S को आधिकारिक तौर पर भारत में पेश कर दिया है। यह भारत की पहली 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV है और इसे कुल चार वैरिएंट्स और छह कलर ऑप्शंस में पेश किया गया है। XEV 9S, INGLO प्लेटफॉर्म पर बनी है और Mahindra XEV 9eBE 6 की सिबलिंग है। कंपनी का दावा है कि यह SUV अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा प्रीमियम फीचर्स, टेक्नोलॉजी और सुरक्षा प्रदान करती है।

डिजाइन और साइज

Mahindra XEV 9S का साइज पुराने XEV 9e की तुलना में बड़ा है। इसका व्हीलबेस भी लंबा है, जिससे अंदर बैठने वालों को ज्यादा लेगरूम और आराम मिलता है। यह SUV कुल छह कलर ऑप्शंस में आती है, एवरेस्ट व्हाइट, रूबी वेलवेट, स्टील्थ ब्लैक, डेज़र्ट मिस्ट, नेबुला ब्लू और मिडनाइट ब्लैक। सुविधा की बात करें तो, तीसरी रो को फोल्ड करने पर इसमें 527 लीटर का बूटस्पेस मिलता है। इसके अलावा, फ्रंट में भी 150 लीटर का फ्रंक स्पेस दिया गया है जिसे आप अतिरिक्त सामान रखने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। XEV 9S की डिजाइन XUV.e8 कॉन्सेप्ट और XUV700 से प्रेरित है, इसलिए इसमें आकर्षक एलईडी लाइटिंग, स्टाइलिश DRLs और बड़ा पैनोरमिक स्कायरूफ दिया गया है जो इसे काफी प्रीमियम लुक देता है।

बैटरी और परफॉर्मेंस

Mahindra XEV 9S में कुल तीन बैटरी विकल्प मिलते हैं, 59 kWh, 70 kWh और 79 kWh। इन तीनों बैटरी पैक्स के हिसाब से SUV की पावर भी बदलती है। यह SUV 170 kW से लेकर 210 kW तक की पावर देती है। इसमें 70 kWh बैटरी वाला मॉडल 180 kW की पावर और 380 Nm का टॉर्क देता है, जबकि टॉप 79 kWh वैरिएंट 210 kW की सबसे ज्यादा पावर प्रदान करता है। चार्जिंग की बात करें तो XEV 9S को DC फास्ट चार्जर से 20% से 80% तक चार्ज करने में सिर्फ 20 मिनट लगते हैं।

  • 59 kWh बैटरी → 140 kW फास्ट चार्जिंग
  • 79 kWh बैटरी → 180 kW फास्ट चार्जिंग

यह भी पढ़ें- Mahindra XEV 9S लॉन्च: मात्र ₹19.95 लाख में देश की पहली 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV

महिंद्रा XEV 9S की बुकिंग 14 जनवरी 2026 से शुरू होगी और टेस्ट ड्राइव 5 जनवरी 2026 से शुरू होंगी। ग्राहकों को इसकी डिलीवरी 23 जनवरी से शुरू होगी और सात-सीटर के हिसाब से इसकी कीमत भी काफी अच्छी रखी गई है।

कीमत

Mahindra XEV 9S की कीमत भारत में ₹19.95 लाख से शुरू होती है, जो कि अपने सेगमेंट में काफी किफायती मानी जा रही है। इसका टॉप मॉडल पैक थ्री एबव+ (Pack Three Above+) की कीमत ₹29.45 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह SUV XEV 9e की तुलना में लगभग ₹2 लाख सस्ती है। और सबसे खास बात, इसका बेस मॉडल भी ट्रिपल 12.3-इंच स्क्रीन के साथ आता है, जो इसे इस सेगमेंट में एक दमदार ऑप्शन बनाता है।

Mahindra XEV 9S: अलग-अलग वैरिएंट के फीचर्स

महिंद्रा XEV 9S पैक वन एबव – 59 / 79 kWh

टेक्नोलॉजी और स्क्रीन

  • तीन 12.3-इंच की बड़ी स्क्रीन
  • स्नैपड्रैगन 8155 चिपसेट
  • एलेक्सा बिल्ट-इन
  • वायरलेस कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो
  • OTT, सोशल ऐप्स, शॉपिंग ऐप्स
  • 4 स्पीकर + 2 ट्वीटर्स
  • 5G कनेक्टिविटी
  • Me4U फीचर्स: रिमोट लॉक, प्री-कूलिंग, शेड्यूल चार्जिंग आदि
  • BYOD इन-कार एक्सपीरियंस

ड्राइव और परफॉर्मेंस

  • रिजनरेटिव ब्रेकिंग (ऑटो मोड)
  • सिंगल-पेडल ड्राइविंग
  • इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग
  • आईलिंक फ्रंट + 5-लिंक रियर सस्पेंशन
  • लो रोलिंग रेसिस्टेंस टायर्स
  • 10m टर्निंग रेडियस
  • मल्टीपल ड्राइव मोड्स

डिज़ाइन और कम्फर्ट

  • पैनोरमिक स्कायरूफ
  • एलईडी टेल लैंप, बाई-एलईडी हेडलैंप
  • R18 एयरो अलॉय
  • प्रीमियम फैब्रिक सीट्स
  • स्टार्ट-अप लाइटिंग एनिमेशन

सेफ्टी

  • 6 एयरबैग
  • लेवल-2 ADAS
  • ब्लाइंड व्यू मॉनिटर
  • 360° कैमरा
  • टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS)
  • ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक

कम्फर्ट फीचर्स

  • ड्यूल-जोन AC
  • 6-वे पावर्ड ड्राइवर सीट
  • ऑटो-डिमिंग IRVM
  • ORVMs ऑटो-फोल्ड
  • 2nd रो स्लाइड + रिक्लाइन
  • 150L फ्रंक

Mahindra XEV 9S: पैक टू एबव – 70 / 79 kWh

अपग्रेड्स

  • नया 70 kWh बैटरी ऑप्शन
  • पावर बढ़कर 180 kW
  • 160 kW DC फास्ट चार्जिंग

इंटीरियर और ऑडियो

  • 16-स्पीकर हरमन कार्डन सिस्टम
  • डॉल्बी एटमॉस
  • सोनिक स्टूडियो
  • वायरलेस चार्जर
  • एनएफसी की

प्रीमियम टच

  • लेदरट जैसी सीटें
  • लेदरट डैशबोर्ड
  • कैपटच सेंटर कंसोल
  • वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स

सेफ्टी और फीचर्स

  • क्रूज़ कंट्रोल
  • फ्रंट पार्किंग सेंसर

Mahindra XEV 9S: पैक थ्री एबव – 79 kWh

परफॉर्मेंस

  • 210 kW पावर
  • एडवांस्ड लेवल-2+ ADAS

सेफ्टी और टेक

  • ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन
  • क्रॉस-ट्रैफिक अलर्ट
  • ऑटो लेन चेंज
  • विज़नएक्स AR HUD
  • आईडेंटिटी ड्राइवर मॉनिटरिंग
  • सिक्योर360 लाइव कैमरा रिकॉर्डिंग

कम्फर्ट और लाइटिंग

  • डुअल वायरलेस चार्जिंग
  • एयर प्यूरीफायर
  • ऑटो पार्क असिस्ट
  • नाइट ट्रेल लाइटिंग
  • 16M रंगों की एम्बिएंट लाइटिंग

सीटिंग

  • पावर्ड को-ड्राइवर सीट
  • बॉस मोड
  • वेंटिलेटेड सेकंड रो सीट

Mahindra XEV 9S: पैक थ्री एबव+ (टॉप मॉडल)

ऐड-ऑन्स

  • स्टियरिंग पर कैपटच कंट्रोल
  • स्नैपड्रैगन 8295 प्रोसेसर
  • 24GB रैम + 128GB इंटरनल स्टोरेज
motormative
motormativehttps://motormative.com
Motor Mative एक समर्पित ऑटोमोबाइल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ आपको कार और बाइक की दुनिया से जुड़ी ताज़ा ख़बरें, लॉन्च अपडेट्स, रिव्यूज़ और सेफ़्टी रेटिंग्स मिलती हैं। हम आपको सटीक, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं — जिसमें अत्याधुनिक तकनीक, नए मॉडल रिलीज़ और इलेक्ट्रिक वाहनों और ऑटोमोटिव डिजाइन में नवीनतम रुझान शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ज़रूर पढ़ें

spot_img