XUV 7XO Bookings Open: महिंद्रा XUV 7XO को ग्राहक सिर्फ ₹21,000 की टोकन अमाउंट देकर बुक कर सकते हैं।
XUV 7XO Bookings Open in India: महिंद्रा ने अपनी नई एसयूवी XUV 7XO की बुकिंग पूरे भारत में शुरू कर दी है। ग्राहक इसे सिर्फ ₹21,000 की टोकन अमाउंट देकर बुक कर सकते हैं। इस एसयूवी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹13.66 लाख रखी गई है, जो इसे मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनाती है। भारतीय बाजार में महिंद्रा XUV 7XO AX, AX3, AX5, AX7, AX7T और AX7L वेरिएंट में उपलब्ध है।
नया एक्सटीरियर डिजाइन
महिंद्रा XUV 7XO के बाहर के डिजाइन में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। इसकी वजह से SUV पहले से ज्यादा स्टाइलिश और मजबूत नजर आती है। सामने की तरफ नया फ्रंट ग्रिल दिया गया है, साथ ही नए डिजाइन वाले एलईडी हेडलैंप्स और एलईडी फॉग लाइट्स भी मिलती हैं। फ्रंट और रियर बंपर को ज्यादा स्पोर्टी लुक दिया गया है, जिससे इसका रोड प्रेजेंस और बेहतर हो गया है। इसके अलावा, SUV में नए 19-इंच अलॉय व्हील्स, नया एलईडी टेल-लाइट डिजाइन और नए कलर ऑप्शन्स भी मिलते हैं। इसमें पैनोरमिक सनरूफ और रियर इंडिपेंडेंट सस्पेंशन दिया गया है, जिससे सफर ज्यादा आरामदायक और स्टेबल बनता है।
Mahindra XUV 7XO: इंटीरियर में बड़ा बदलाव
महिंद्रा XUV 7XO का इंटीरियर पूरी तरह नया और ज्यादा प्रीमियम बनाया गया है। इसमें डैशबोर्ड पर तीन 12.3-इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई हैं, जो तेज प्रोसेसिंग और शानदार विजुअल एक्सपीरियंस देती हैं। SUV में नया इल्यूमिनेटेड लोगो वाला स्टीयरिंग व्हील, पावरफुल हरमन कार्डन साउंड सिस्टम और 16 स्पीकर्स मिलते हैं। इसके साथ ChatGPT और Alexa सपोर्ट, मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, आगे और पीछे वेंटिलेटेड सीट्स, पावर्ड सीट्स, बॉस मोड और रियर एंटरटेनमेंट जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे सेगमेंट में खास बनाते हैं।
सेफ्टी के मामले में भी भरोसेमंद
सेफ्टी के लिहाज से महिंद्रा XUV 7XO काफी मजबूत SUV है। इसमें 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं और कुल मिलाकर 75 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। SUV में लेवल-2 ADAS टेक्नोलॉजी, 540-डिग्री कैमरा (अंडरबॉडी कैमरा के साथ), ड्राइवर की थकान पहचानने वाला सिस्टम और डैशकैम जैसी सुविधाएं दी गई हैं। कंपनी का कहना है कि यह SUV 5-स्टार भारत NCAP सेफ्टी रेटिंग पाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
इंजन और परफॉर्मेंस
महिंद्रा XUV 7XO में वही इंजन दिए गए हैं जो पहले XUV 700 में मिलते थे। इसमें 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो 200 PS की पावर देता है। वहीं 2.2-लीटर टर्बो डीजल इंजन 185 PS की पावर जनरेट करता है। दोनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) का ऑप्शन सिर्फ डीज़ल ऑटोमैटिक वेरिएंट में दिया गया है।
यह भी पढ़ें- ओला मुहूर्त महोत्सव लाइव: इलेक्ट्रिक स्कूटर, बाइक और होम बैटरी पर बंपर डील्स

