HomeBlogMahindra XUV 7XO का पहला टीजर जारी, 5 जनवरी को होगा ग्लोबल...

Mahindra XUV 7XO का पहला टीजर जारी, 5 जनवरी को होगा ग्लोबल डेब्यू

Mahindra XUV 7XO: महिंद्रा XUV 7XO 5 जनवरी 2026 को लॉन्च होगी। यह असल में XUV700 का अपडेटेड और ज्यादा प्रीमियम वर्जन होगा, जिसमें नए फीचर्स और बेहतर डिजाइन मिलेंगे।

महिंद्रा ने अपनी आने वाली नई एसयूवी XUV 7XO का पहला टीजर जारी कर दिया है। कंपनी इस मॉडल को 5 जनवरी 2026 को ग्लोबल स्तर पर पेश करेगी। यह SUV असल में मौजूदा XUV700 का अपडेटेड और ज्यादा प्रीमियम वर्जन होगी। महिंद्रा ने पहले XUV300 का नाम बदलकर XUV 3XO किया था, जिसके बाद कंपनी अब इसी रणनीति को XUV700 पर लागू कर रही है।

Mahindra XUV 7XO: डिजाइन में होंगे बड़े बदलाव

महिंद्रा XUV 7XO के डिजाइन में काफी बदलाव किए गए हैं। टीजर में इसके फ्रंट और रियर की झलक दिखाई देती है, जहां आगे बूमरैंग-शेप एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट और पीछे इनवर्टेड L-शेप्ड एलईडी लाइट के साथ एक लंबी लाइट बार दी गई है। इसका डिजाइन काफी हद तक XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV जैसा लगता है। इसके अलावा नए रंग, अपडेटेड अलॉय व्हील्स, नई ग्रिल और बदले हुए बंपर भी देखने को मिलेंगे।

साइज और इंजन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा, यानी SUV लंबाई और व्हीलबेस में XUV700 जैसी ही रहेगी। इंजन भी वही मिलेंगे, 2.2L mHawk डीजल और 2.0L mStallion पेट्रोल, साथ में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प जारी रहेंगे।

सबसे बड़ा बदलाव केबिन में होगा, जहां ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप दिया जाएगा, जैसा महिंद्रा अपनी इलेक्ट्रिक SUV में इस्तेमाल कर रही है। यह पहली बार किसी ICE महिंद्रा SUV में मिल रहा है। नए UI, बेहतर कनेक्टिविटी और प्रीमियम फीचर्स के साथ यह SUV पहले से ज्यादा मॉडर्न और हाई-टेक बनेगी।

यह भी पढ़ें- सेडान प्रेमियों के लिए खुशखबरी! 2026 में लॉन्च होंगी तीन नई कारें

महिंद्रा XUV 7XO के नाम और डिजाइन से साफ है कि कंपनी अपनी पेट्रोल-डीजल और इलेक्ट्रिक कारों में एक जैसी डिजाइन भाषा लाने की कोशिश कर रही है। XUV700 की सफलता के बाद कंपनी इस नए नाम के साथ इसे और ज्यादा आकर्षक तरीके से बाजार में पेश करने की तैयारी कर रही है।

motormative
motormativehttps://motormative.com
Motor Mative एक समर्पित ऑटोमोबाइल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ आपको कार और बाइक की दुनिया से जुड़ी ताज़ा ख़बरें, लॉन्च अपडेट्स, रिव्यूज़ और सेफ़्टी रेटिंग्स मिलती हैं। हम आपको सटीक, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं — जिसमें अत्याधुनिक तकनीक, नए मॉडल रिलीज़ और इलेक्ट्रिक वाहनों और ऑटोमोटिव डिजाइन में नवीनतम रुझान शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ज़रूर पढ़ें

spot_img