HomeBlogनई महिंद्रा XUV 7XO पर 12 महीने तक का वेटिंग पीरियड

नई महिंद्रा XUV 7XO पर 12 महीने तक का वेटिंग पीरियड

XUV 7XO की बढ़ती डिमांड का असर इसके वेटिंग पीरियड पर भी साफ दिखाई दे रहा है। इस एसयूवी का इंतजार वेरिएंट, इंजन और ट्रांसमिशन के हिसाब से अलग-अलग है।

भारतीय एसयूवी बाजार में महिंद्रा (Mahindra) एक बार फिर चर्चा में है। कंपनी की नई पेशकश Mahindra XUV 7XO को लॉन्च होते ही जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। हालात ऐसे हैं कि इस एसयूवी के कुछ वेरिएंट्स पर 12 महीने तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है। अगर आप भी नई XUV 7XO खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह जानना बेहद जरूरी है कि किस वेरिएंट पर कितनी वेटिंग है, डिलीवरी कब शुरू होगी और इसमें क्या खास मिलता है।

बुकिंग और टोकन अमाउंट

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने इस महीने के बीच में अपनी नई एसयूवी XUV 7XO की बुकिंग भारतीय बाजार में शुरू की है। ग्राहक इस गाड़ी को ऑनलाइन वेबसाइट के जरिए या फिर कंपनी की अधिकृत डीलरशिप पर जाकर बुक कर सकते हैं। बुकिंग के लिए ₹21,000 का रिफंडेबल टोकन अमाउंट रखा गया है, यानी अगर ग्राहक बाद में बुकिंग कैंसिल करता है तो यह राशि वापस मिल जाती है। कंपनी के अनुसार, बुकिंग शुरू होते ही इस SUV को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। पहले ही दिन दोपहर 2 बजे तक XUV 7XO और XEV 9S को मिलाकर कुल 93,689 बुकिंग्स दर्ज की जा चुकी थीं, जो इसकी बढ़ती लोकप्रियता को साफ तौर पर दिखाता है।

Mahindra ने यह भी बताया कि इतनी बड़ी संख्या में मिली बुकिंग्स की एक्स-शोरूम वैल्यू लगभग ₹20,500 करोड़ से ज्यादा बैठती है। यह आंकड़ा बताता है कि ग्राहकों का भरोसा इस नई एसयूवी पर कितना मजबूत है और भारतीय बाजार में इसकी मांग कितनी तेजी से बढ़ रही है।

Mahindra XUV 7XO वेटिंग पीरियड

XUV 7XO की बढ़ती डिमांड का असर इसके वेटिंग पीरियड पर भी साफ दिखाई दे रहा है। इस एसयूवी का इंतजार वेरिएंट, इंजन और ट्रांसमिशन के हिसाब से अलग-अलग है। एंट्री लेवल AX वेरिएंट की बात करें तो इसमें पेट्रोल और डीज़ल दोनों मैनुअल विकल्पों पर लगभग 12 महीने तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है। इस वेरिएंट में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स नहीं दिया गया है और फिलहाल सबसे ज्यादा इंतजार इसी ट्रिम पर करना पड़ रहा है।

AX3 और AX5 वेरिएंट

मिड-स्पेक AX3 और AX5 वेरिएंट्स की बात करें तो इनमें पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्प मिलते हैं, साथ ही मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी मौजूद है। इन वेरिएंट्स पर औसतन करीब 5 महीने का वेटिंग पीरियियड बताया जा रहा है, जो सेगमेंट के हिसाब से सामान्य माना जा सकता है।

AX7 और AX7T वेरिएंट

वहीं AX7 और AX7T वेरिएंट उन ग्राहकों के लिए बेहतर विकल्प साबित हो रहे हैं जो जल्दी डिलीवरी चाहते हैं। इन वेरिएंट्स की डिलीवरी सबसे पहले शुरू की गई है। पेट्रोल मैनुअल और ऑटोमैटिक मॉडल पर लगभग 4 हफ्तों का वेटिंग पीरियड है, जबकि डीज़ल वेरिएंट के लिए करीब 6 हफ्तों का इंतजार करना पड़ सकता है।

AX7L (टॉप वेरिएंट)

टॉप वेरिएंट AX7L की बात करें तो इसमें वेटिंग थोड़ा ज्यादा है। पेट्रोल ऑटोमैटिक वर्जन पर लगभग 4 महीने और डीज़ल ऑटोमैटिक वर्जन पर करीब 6 महीने का वेटिंग पीरियड बताया जा रहा है। खास बात यह है कि AWD यानी ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम सिर्फ इसी टॉप वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है।

Mahindra ने यह भी साफ किया है कि सभी वेटिंग पीरियड केवल अनुमानित हैं। यह समय शहर, डीलर स्टॉक और गाड़ी की उपलब्धता के अनुसार कम या ज्यादा हो सकता है। किसी भी ग्राहक को अंतिम डिलीवरी डेट बुकिंग के बाद ही कन्फर्म की जाती है।

डिजाइन और एक्सटीरियर अपडेट

डिजाइन की बात करें तो नई XUV 7XO पूरी तरह नई नहीं है, बल्कि यह XUV700 पर आधारित एक अपडेटेड और इवॉल्यूशन मॉडल है। हालांकि इसमें नए डिजाइन एलिमेंट्स, अपडेटेड फ्रंट लुक और पहले से ज्यादा प्रीमियम स्टांस देखने को मिलता है, जो इसे सड़क पर ज्यादा आकर्षक बनाता है।

केबिन और फीचर्स

केबिन के अंदर सबसे बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। इसमें नया मॉडर्न डैशबोर्ड दिया गया है और ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप को स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर शामिल किया गया है। इसके अलावा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और प्रीमियम क्वालिटी अपहोल्स्ट्री दी गई है। कुल मिलाकर इसका इंटीरियर पहले से ज्यादा फ्यूचरिस्टिक और टेक-लोडेड महसूस होता है।

इंजन और मैकेनिकल डिटेल्स

इंजन और मैकेनिकल सेटअप की बात करें तो इसमें पहले से परिचित इंजन ऑप्शन ही दिए गए हैं। इसमें 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 2.2-लीटर डीज़ल इंजन मिलता है। दोनों इंजनों के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मौजूद है। हालांकि Mahindra ने इसमें सस्पेंशन सेटअप को अपडेट किया है, जिससे राइड क्वालिटी पहले से ज्यादा आरामदायक होने की उम्मीद है।

motormative
motormativehttps://motormative.com
Motor Mative एक समर्पित ऑटोमोबाइल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ आपको कार और बाइक की दुनिया से जुड़ी ताज़ा ख़बरें, लॉन्च अपडेट्स, रिव्यूज़ और सेफ़्टी रेटिंग्स मिलती हैं। हम आपको सटीक, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं — जिसमें अत्याधुनिक तकनीक, नए मॉडल रिलीज़ और इलेक्ट्रिक वाहनों और ऑटोमोटिव डिजाइन में नवीनतम रुझान शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ज़रूर पढ़ें