Mahindra XUV7XO भारत में ₹13.66 लाख की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुई है। जानिए इसके नए डिजाइन, ट्रिपल स्क्रीन डैशबोर्ड, ADAS सेफ्टी, इंजन ऑप्शन और सभी बड़े अपडेट।
महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर मिड-साइज SUV XUV700 को नए नाम और नए अंदाज में पेश कर दिया है। अब यह SUV Mahindra XUV7XO के नाम से जानी जाएगी। कंपनी की नई नेमिंग स्ट्रैटेजी के तहत इसे XUV7XO नाम दिया गया है। महिंद्रा XUV 7XO का ग्लोबल डेब्यू राजस्थान के जैसलमेर में किया गया, जहां इसे नए डिजाइन, बेहतर टेक्नोलॉजी और पहले से ज्यादा प्रीमियम फीचर्स के साथ पेश किया गया।

Mahindra XUV7XO की कीमत और बुकिंग
नई Mahindra XUV7XO की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹13.66 लाख रखी गई है। यह कीमत इसके बेस AX वेरिएंट के लिए है। कंपनी ने इसमें AX से लेकर AX7L तक कई वेरिएंट्स दिए हैं, ताकि ग्राहक अपने बजट और जरूरत के हिसाब से सही विकल्प चुन सकें। महिंद्रा ने साफ किया है कि यह कीमत पहले 40,000 ग्राहकों के लिए ही लागू होगी। SUV की डिलीवरी 14 जनवरी 2025 से शुरू की जाएगी।
नया एक्सटीरियर डिजाइन
महिंद्रा XUV 7XO के बाहर के डिजाइन में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। इसकी वजह से SUV पहले से ज्यादा स्टाइलिश और मजबूत नजर आती है। सामने की तरफ नया फ्रंट ग्रिल दिया गया है, साथ ही नए डिजाइन वाले एलईडी हेडलैंप्स और एलईडी फॉग लाइट्स भी मिलती हैं। फ्रंट और रियर बंपर को ज्यादा स्पोर्टी लुक दिया गया है, जिससे इसका रोड प्रेजेंस और बेहतर हो गया है। इसके अलावा, SUV में नए 19-इंच अलॉय व्हील्स, नया एलईडी टेल-लाइट डिजाइन और नए कलर ऑप्शन्स भी मिलते हैं। इसमें पैनोरमिक सनरूफ और रियर इंडिपेंडेंट सस्पेंशन दिया गया है, जिससे सफर ज्यादा आरामदायक और स्टेबल बनता है।
यह भी पढ़ें- टाटा पंच फेसलिफ्ट लॉन्च से पहले पूरी तरह रिवील, पहली बार मिलेगा टर्बो पेट्रोल इंजन
Mahindra XUV7XO: इंटीरियर में बड़ा बदलाव
Mahindra XUV7XO का इंटीरियर पूरी तरह नया और ज्यादा प्रीमियम बनाया गया है। इसमें डैशबोर्ड पर तीन 12.3-इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई हैं, जो तेज प्रोसेसिंग और शानदार विजुअल एक्सपीरियंस देती हैं। SUV में नया इल्यूमिनेटेड लोगो वाला स्टीयरिंग व्हील, पावरफुल हरमन कार्डन साउंड सिस्टम और 16 स्पीकर्स मिलते हैं। इसके साथ ChatGPT और Alexa सपोर्ट, मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, आगे और पीछे वेंटिलेटेड सीट्स, पावर्ड सीट्स, बॉस मोड और रियर एंटरटेनमेंट जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे सेगमेंट में खास बनाते हैं।

सेफ्टी के मामले में भी भरोसेमंद
सेफ्टी के लिहाज से Mahindra XUV7XO काफी मजबूत SUV है। इसमें 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं और कुल मिलाकर 75 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। SUV में लेवल-2 ADAS टेक्नोलॉजी, 540-डिग्री कैमरा (अंडरबॉडी कैमरा के साथ), ड्राइवर की थकान पहचानने वाला सिस्टम और डैशकैम जैसी सुविधाएं दी गई हैं। कंपनी का कहना है कि यह SUV 5-स्टार भारत NCAP सेफ्टी रेटिंग पाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
इंजन और परफॉर्मेंस
महिंद्रा XUV 7XO में वही इंजन दिए गए हैं जो पहले XUV700 में मिलते थे। इसमें 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो 200 PS की पावर देता है। वहीं 2.2-लीटर टर्बो डीजल इंजन 185 PS की पावर जनरेट करता है। दोनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) का ऑप्शन सिर्फ डीज़ल ऑटोमैटिक वेरिएंट में दिया गया है।
यह भी पढ़ें- 25 साल पूरे होने पर बजाज पल्सर पर बंपर ऑफर, ₹7,000 तक की छूट का मौका


