Motormative

लॉन्च के बाद शोरूम पहुंची नई मारुति सुजुकी बलेनो

Baleno Facelift Showroom Arrival: मारुति बलेनो फेसलिफ्ट ₹6.10 लाख की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत के साथ लॉन्च होने के बाद अब देशभर के शोरूम पहुंचने लगी है। नई बलेनो में ADAS, नए फीचर्स और 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन जैसे बड़े अपडेट दिए गए हैं।

Maruti Baleno Facelift Showroom Arrival

Baleno Facelift Design and Features

मारुति बलेनो फेसलिफ्ट (Maruti Baleno Facelift) के फ्रंट हिस्से में सबसे बड़ा बदलाव देखने को मिलता है। इसमें नया तीन-लेयर क्रोम ग्रिल दिया गया है, जिससे कार का फ्रंट पहले से ज्यादा उभरा हुआ नजर आता है। एलईडी हेडलाइट्स पहले जैसी ही हैं, जबकि फॉग लैंप्स में हल्का बदलाव किया गया है।

ग्रिल में ADAS मॉड्यूल के साथ 360-डिग्री फ्रंट-फेसिंग कैमरा भी लगाया गया है। साइड प्रोफाइल और रियर डिजाइन में बड़े बदलाव नहीं किए गए हैं। नई बलेनो को  एनगमेटिक टील नाम का नया कलर भी मिला है, जो नेक्सा ब्लू से मिलता-जुलता है लेकिन इसमें हल्का टील टिंट दिया गया है।

केबिन में अब वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और लेदरेट अपहोल्स्ट्री मिलती है। इसके अलावा डैशबोर्ड लेआउट में हल्का बदलाव, लेवल-2 ADAS सूट, वायरलेस चार्जर, रियर AC वेंट और टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट  भी दिए गए हैं।

Engine and Price

मारुति बलेनो फेसलिफ्ट को कंपनी ने ₹6.10 लाख की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है। हालांकि, इसका पूरा प्राइस लिस्ट अभी सामने नहीं आया है और कंपनी की ओर से सभी कीमतों की घोषणा बाकी है।

मैकेनिकल तौर पर बलेनो में 1.2-लीटर जेड-सीरीज तीन-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है। यही इंजन स्विफ्ट और डिजायर में भी इस्तेमाल होता है। यह इंजन 82bhp की पावर और 112Nm का पीक टॉर्क देता है।

इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। नए अपडेट के बाद बलेनो में सबसे अहम बदलाव ADAS और नए फीचर्स के साथ इसका अपडेटेड मैकेनिकल सेटअप है।

यह भी पढ़ें- सुजुकी जिक्सर सीरीज में नया अपडेट, पूरी रेंज को मिले नए कलर ऑप्शन

Exit mobile version