Site icon Motor Mative

अब पेट्रोल पंप पर ही मिलेगी कार सर्विस की सुविधा, मारुति सुजुकी और इंडियन ऑयल की बड़ी साझेदारी

Maruti Suzuki car service facility set up at Indian Oil petrol pumps across India

Maruti Suzuki service center: मारुति सुजुकी और इंडियन ऑयल (IOCL) ने मिलकर देशभर के पेट्रोल पंपों पर कार सर्विस स्टेशन खोलने का समझौता किया है।

Maruti Suzuki service center at IOCL petrol pump: भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने वाहन मालिकों के लिए एक बड़ी और सुविधाजनक पहल की है। कंपनी ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के साथ एक समझौता (MoU) साइन किया है, जिसके तहत देशभर के इंडियन ऑयल पेट्रोल पंपों पर मारुति सुजुकी के सर्विस स्टेशन खोले जाएंगे। इस कदम का उद्देश्य कार सर्विस को ग्राहकों के और करीब लाना और उसे तेज, आसान व भरोसेमंद बनाना है।

पेट्रोल पंप पर ही मिलेगी Maruti Suzuki service center की सुविधा

भारत में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के 41,000 से ज्यादा पेट्रोल पंप हैं, जो बड़े शहरों से लेकर दूर-दराज के इलाकों तक फैले हुए हैं। अब इन पेट्रोल पंपों पर ही मारुति सुजुकी की कारों के लिए सर्विस की सुविधा भी मिलेगी। इसका मतलब यह है कि ग्राहक पेट्रोल भरवाने के साथ-साथ अपनी गाड़ी की छोटी-मोटी मरम्मत, नियमित मेंटेनेंस, ऑयल चेंज, सामान्य चेकअप और जरूरत पड़ने पर बड़ी सर्विस भी एक ही जगह करा सकेंगे। इससे लोगों को अलग से सर्विस सेंटर ढूंढने या लंबा इंतजार करने की परेशानी नहीं होगी।

मारुति सुजुकी के सर्विस नेटवर्क को मिलेगी मजबूती

फिलहाल मारुति सुजुकी का सर्विस नेटवर्क देशभर के 2,882 शहरों में 5,780 से ज्यादा टचपॉइंट्स के साथ पहले से ही मजबूत है। इंडियन ऑयल के साथ यह नई साझेदारी इस नेटवर्क को और फैलाएगी, जिससे ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक सर्विस आसानी से पहुंच सकेगी। कंपनी का मकसद यही है कि गाड़ी की सर्विस हर ग्राहक के लिए सरल, तेज और सुविधाजनक बने।

यह भी पढ़ें- ओला इलेक्ट्रिक ने लॉन्च किया ‘शक्ति’ रेजिडेंशियल एनर्जी स्टोरेज सिस्टम

इंडियन ऑयल की इतनी बड़ी पहुंच का सीधा फायदा ग्राहकों को मिलेगा, खासकर छोटे शहरों और हाईवे पर सफर करने वालों को। इस पहल से समय की बचत होगी, क्योंकि एक ही जगह ईंधन और कार सर्विस दोनों मिल जाएंगी। साथ ही ग्राहकों को भरोसेमंद और ऑथराइज्ड सर्विस मिलेगी, जिससे लंबी यात्रा के दौरान भी गाड़ी की देखभाल आसान हो जाएगी।

Exit mobile version