Motor Mative

Maruti Suzuki e Vitara फिर टेस्टिंग के दौरान आई नजर, सिंगल चार्ज में 500km से ज्यादा रेंज के साथ मिलेंगे ढ़ेरों फीचर्स

maruti suzuki e vitara

मारुति सुजुकी ई विटारा (Maruti Suzuki e Vitara) को आने वाले हफ्तों में लॉन्च किया जाना है, यह भारतीय बाजार में ब्रांड की यह पहली इलेक्ट्रिक कार होगी। 500km की लंबी रेंज के साथ कई एडवांस फीचर्स देखने को मिलेंगे।

Maruti Suzuki e Vitara को Bharat Mobility Global Expo 2025 के दौरान पहली बार पेश किया गया था। यह कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार है। अब आने वाले हफ्तों में इसे भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। इससे संकेत मिलता है कि कंपनी लॉन्च की तैयारियों में तेजी ला रही है।उम्मीद है कि Maruti Suzuki e Vitara सिंगल चार्ज में 500 किमी से ज्यादा की रेंज दे सकती है। इसके अलावा इसमें कई एडवांस और प्रीमियम फीचर्स भी मिल सकते हैं। आइए जानते हैं इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की पूरी डिटेल्स।

Maruti Suzuki e Vitara Spied testing

यह भी पढ़ें- भारत में शुरू हुई Ola S1 Gen 3 e-Scooter की डिलीवरी, कीमत सिर्फ 79,999 रुपये

Maruti Suzuki e Vitara (कलर ऑप्शन)

ई हार्टेक्ट आर्किटेक्चर पर आधारित यह यह एसयूवी दो-टोन शेड्स के साथ कई रंगों में उपलब्ध होगी। वे आर्कटिक व्हाइट, ऑपुलेंट रेड, लैंड ब्रीज़ ग्रीन विद ब्लूइश ब्लैक रूफ, ब्लूइश ब्लैक, आर्कटिक व्हाइट पर्ल विद ब्लूइश ब्लैक पर्ल, स्प्लेंडिड सिल्वर विद ब्लूइश ब्लैक रूफ, ग्रैंड्योर ग्रे, नेक्सा ब्लू, स्प्लेंडिड सिल्वर और ऑपुलेंट रेड विद ब्लूइश ब्लैक रूफ हैं।

फीचर्स

निर्माता ने इसे डेल्टा, जेटा और अल्फा वेरिएंट में पेश किया है। फीचर्स पर ध्यान दें तो इसमें 10-वे पावर-एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट, लेवल-2 ADAS, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, मानक के रूप में छह एयरबैग, एक पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, हरमन ऑडियो सिस्टम, एक 360-डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर सीटें और बहुत कुछ शामिल हैं।

बैटरी पैक

Maruti Suzuki e Vitara दो बैटरी पैक विकल्पों के साथ उपलब्ध है। पहला 48.8 kWh बैटरी पैक है। वहीं दूसरा बड़ा 61.1 kWh बैटरी पैक दिया गया है। हालांकि, ऑल-व्हील-ड्राइव (AWD) सिस्टम केवल अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक सीमित रहेगा। भारत में यह विकल्प मिलने की संभावना कम है। एंट्री-लेवल डेल्टा वेरिएंट सिर्फ 48.8 kWh बैटरी के साथ आएगा। वहीं मिड-रेंज ज़ेटा और टॉप-एंड अल्फा वेरिएंट में दोनों बैटरी विकल्प मिल सकते हैं। इसी वजह से खरीदार अपनी जरूरत और बजट के अनुसार बैटरी कॉन्फ़िगरेशन चुन सकेंगे।

Exit mobile version