Motor Mative

जल्द मार्केट में धमाकेदार एंट्री करने जा रही Maruti Suzuki e Vitara

मारुति सुजुकी ई विटारा

मारुति सुजुकी ई-विटारा (Maruti Suzuki e Vitara) को आने वाले कुछ हफ्तों में आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाना है। मारुति अपनी इस पहली इलेक्ट्रिक कार को दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ पेश करने वाली है।

मारुति सुजुकी ने 2025 भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में ई विटारा (e Vitara) से रिवील किया था। और आने वाले हफ्तों में इसका आधिकारिक लॉन्च होने वाला है। हाल के दिनों में इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। जिससे इसके जल्द ही बाजार में लॉन्च होने की उम्मीद और बढ़ गई है। 50 प्रतिशत से अधिक हाई-टेंसिल स्टील से निर्मित, ई-विटारा में 2,700 मिमी का व्हीलबेस है और उम्मीद है कि यह GNCAP क्रैश टेस्ट में भी अच्छे अंक प्राप्त करेगी।

यह भी पढ़ें- डीलरशिप पर आ गई नई बजाज Pulsar NS160 बाइक, एक्स-शोरूम कीमत सिर्फ 1.49 लाख रुपये

Maruti Suzuki e Vitara कलर ऑप्शन

ई हार्टेक्ट आर्किटेक्चर पर आधारित यह यह एसयूवी दो-टोन शेड्स के साथ कई रंगों में उपलब्ध होगी। वे आर्कटिक व्हाइट, ऑपुलेंट रेड, लैंड ब्रीज़ ग्रीन विद ब्लूइश ब्लैक रूफ, ब्लूइश ब्लैक, आर्कटिक व्हाइट पर्ल विद ब्लूइश ब्लैक पर्ल, स्प्लेंडिड सिल्वर विद ब्लूइश ब्लैक रूफ, ग्रैंड्योर ग्रे, नेक्सा ब्लू, स्प्लेंडिड सिल्वर और ऑपुलेंट रेड विद ब्लूइश ब्लैक रूफ हैं।

फीचर्स

निर्माता ने इसे डेल्टा, जेटा और अल्फा वेरिएंट में पेश किया है। फीचर्स पर ध्यान दें तो इसमें 10-वे पावर-एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट, लेवल-2 ADAS, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, मानक के रूप में छह एयरबैग, एक पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, हरमन ऑडियो सिस्टम, एक 360-डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर सीटें और बहुत कुछ शामिल हैं।

बैटरी पैक

Maruti Suzuki e Vitara दो बैटरी पैक विकल्पों के साथ उपलब्ध है, एक 48.8 kWh और एक बड़ा बैटरी पैक जिसमें 61.1 kWh शामिल है। हालाँकि, ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक ही सीमित रहेगा। एंट्री-लेवल डेल्टा ट्रिम केवल 48.8 kWh बैटरी के साथ उपलब्ध होगा, जबकि मिड-रेंज ज़ेटा और टॉप-एंड अल्फा वेरिएंट खरीदारों को दो बैटरी कॉन्फ़िगरेशन के बीच चयन करने की सुविधा मिलेगी।

Exit mobile version