HomeCar News2025 मारुति सुजुकी अर्टिगा नए फीचर्स के साथ लॉन्च, अब मिलेगी और...

2025 मारुति सुजुकी अर्टिगा नए फीचर्स के साथ लॉन्च, अब मिलेगी और ज्यादा सुविधा

Maruti Suzuki Ertiga 2025: मारुति सुजुकी ने अर्टिगा एमपीवी को नए फीचर्स के साथ अपडेट किया है। अब इसमें नया रूफ स्पॉइलर, सेकंड और थर्ड रो के लिए AC वेंट्स, टाइप-C यूएसबी पोर्ट्स जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

मारुति सुजुकी इंडिया ने अपनी पॉपुलर एमपीवी अर्टिगा में कुछ नए फीचर्स जोड़ दिए हैं। खास बात यह है कि कंपनी ने इसके बारे में कोई बड़ा ऐलान नहीं किया, बल्कि इसे चुपचाप ब्रॉशर में अपडेट कर दिया है। नए बदलावों से गाड़ी की सुविधाएं और आकर्षण बढ़ गए हैं। वहीं इंजन और मैकेनिकल्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Maruti Suzuki Ertiga 2025: नया रूफ स्पॉइलर डिज़ाइन

यह अपडेट ऐसे समय पर आया है जब ऑटोमोबाइल कंपनियां फेस्टिव सीजन में ज्यादा बिक्री की उम्मीद करती हैं। चूंकि अर्टिगा पहले से ही देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली एमपीवी में से एक है, इसलिए ये फीचर अपग्रेड ग्राहकों को और लुभा सकता है। सबसे पहले बात करते हैं डिजाइन की, अब अर्टिगा का रियर रूफ स्पॉइलर नए डिजाइन के साथ आता है। इसमें ब्लैक इंसर्ट्स दिए गए हैं जो इसे ज्यादा स्पोर्टी लुक देते हैं। अच्छी बात यह है कि यह अपडेट अब सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड मिलेगा।

Maruti Suzuki Ertiga 2025: एसी वेंट्स और टाइप-C USB पोर्ट्स

अब सेकंड रो के AC वेंट्स को रूफ से हटाकर सेंटर कंसोल के पीछे लगाया गया है। वहीं, थर्ड रो पैसेंजर्स के लिए भी डेडिकेटेड वेंट्स दिए गए हैं, जिनमें ब्लोअर स्पीड कंट्रोल का ऑप्शन मौजूद है। इसका मतलब है कि अब पीछे बैठने वाले यात्रियों को और ज्यादा कम्फर्ट मिलेगा। इसी के साथ मारुति ने अब टेक्नोलॉजी को और बेहतर बनाया है। दूसरी और तीसरी रो दोनों में 2-2 टाइप-C USB चार्जिंग पोर्ट्स दिए गए हैं। इससे पैसेंजर्स एक साथ कई डिवाइस चार्ज कर पाएंगे।

इंजन और परफॉर्मेंस में बदलाव नहीं

फीचर्स में तो बदलाव हुआ है, लेकिन मैकेनिकल पार्ट्स पहले जैसे ही हैं। इसमें वही 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है जो 102 बीएचपी पावर और 136.8 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन है। इसके अलावा CNG वर्जन भी मौजूद है जो 87 बीएचपी पावर और 121.5 एनएम टॉर्क देता है और सिर्फ मैनुअल गियरबॉक्स में आता है।

यह भी पढ़ें- हुंडई ने अगस्त 2025 में बेची 60,000 से ज्यादा गाड़ियां, 21% ग्रोथ के साथ रिकॉर्ड बिक्री

कीमत और वेरिएंट्स

मारुति सुजुकी अर्टिगा की कीमत ₹8.96 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। यह अभी भी अपनी वैल्यू फॉर मनी और फैमिली-फ्रेंडली एमपीवी होने के लिए जानी जाती है।

motormative
motormativehttps://motormative.com
Motor Mative एक समर्पित ऑटोमोबाइल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ आपको कार और बाइक की दुनिया से जुड़ी ताज़ा ख़बरें, लॉन्च अपडेट्स, रिव्यूज़ और सेफ़्टी रेटिंग्स मिलती हैं। हम आपको सटीक, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं — जिसमें अत्याधुनिक तकनीक, नए मॉडल रिलीज़ और इलेक्ट्रिक वाहनों और ऑटोमोटिव डिजाइन में नवीनतम रुझान शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ज़रूर पढ़ें