Motor Mative

भारत में बनी Jimny 5-Door की विदेशों में धूम, एक्सपोर्ट हुए 1 लाख यूनिट्स

मारुति सुजुकी जिम्नी 5-डोर

मारुति सुजुकी ने जिम्नी 5-डोर (Maruti Suzuki Jimny 5-Door) ने दुनियाभर में धूम मचा दी है। भारत में बनी इस एसयूवी ने 1 लाख यूनिट एक्सपोर्ट का रिकॉर्ड बनाया है और अब यह फ्रोंक्स के बाद कंपनी की दूसरी सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट होने वाली कार बन गई है।

Maruti Suzuki ने अपनी पॉपुलर ऑफ-रोडर Jimny 5-Door के साथ एक नया इतिहास रच दिया है। कंपनी ने घोषणा की है कि इस एसयूवी के कुल एक्सपोर्ट एक लाख यूनिट का आंकड़ा पार कर गया है। भारत में बनी यह जिम्नी अब दुनिया के 100 से ज्यादा देशों में बिक रही है, जिनमें जापान, मेक्सिको, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और चिली जैसे प्रमुख बाजार शामिल हैं। जिम्नी को भारत से मारुति सुजुकी की 16 अन्य मॉडलों के साथ एक्सपोर्ट किया जा रहा है। यह एसयूवी अब कंपनी की दूसरी सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट होने वाली कार बन चुकी है, फ्रोंक्स (Fronx) के बाद।

जापान में Jimny Nomade के नाम से हुई लॉन्च, मची धूम

2025 की शुरुआत में जब भारत में बनी जिम्नी 5-डोर को जापान में “जिम्नी नोमाडे” नाम से लॉन्च किया गया, तो कुछ ही दिनों में इसकी बुकिंग 50,000 से ज्यादा पहुंच गई। जापान जैसे ऑटोमोटिव मार्केट में यह शानदार प्रतिक्रिया दिखाती है कि दुनिया जिम्नी 5-डोर को कितना पसंद कर रही है।

पावरफुल इंजन और दमदार ऑफ-रोड परफॉर्मेंस

जिम्नी 5-डोर का डिज़ाइन भले ही क्लासिक और बॉक्सी हो, लेकिन इसके अंदर है एक मजबूत ऑफ-रोड मशीन। यह SUV लैडर फ्रेम चेसिस पर बनी है और इसमें सुजुकी का ऑलग्रिप प्रो 4×4 सिस्टम दिया गया है। इसमें मिलता है 1.5-लीटर K15B पेट्रोल इंजन जो 109 बीएचपी पावर और 136 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प है, साथ ही लो-रेंज ट्रांसफर केस भी स्टैंडर्ड दिया गया है।

Maruti Suzuki की एक्सपोर्ट ग्रोथ का नया अध्याय

वित्त वर्ष 2025–26 की पहली छमाही में ही मारुति सुजुकी ने 2 लाख से ज्यादा यूनिट्स एक्सपोर्ट की हैं — जो कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा हाफ-ईयर एक्सपोर्ट रिकॉर्ड है। पिछले साल की तुलना में यह लगभग 40% की वृद्धि है। SIAM (सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स) के अनुसार, मारुति सुजुकी अब भारत के कुल पैसेंजर व्हीकल एक्सपोर्ट में 46% हिस्सेदारी रखती है। FY 2024–25 में कंपनी ने कुल 3.3 लाख यूनिट्स एक्सपोर्ट किए थे और अब जिम्नी 5-डोर इस ग्रोथ की सबसे बड़ी वजह बनकर उभरी है।

Jimny 5-Door के प्रमुख फीचर्स

जिम्नी 5-डोर सिर्फ ऑफ-रोडिंग के लिए नहीं, बल्कि आराम और सुरक्षा के मामले में भी बेहतरीन एसयूवी है। इसमें 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। साथ ही इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, राउंड शेप वाले एलईडी हेडलैंप्स, 6 एयरबैग्स और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं। रियर पार्किंग सेंसर और रियर वाइपर इसे और भी सुविधाजनक बनाते हैं, जिससे ड्राइविंग का अनुभव आसान और सुरक्षित हो जाता है।

यह भी पढ़ें- हुंडई वेन्यू का नया मॉडल पूरी तरह रिवील, अब पहले से ज्यादा एडवांस और लग्जरी

Exit mobile version