Maruti Suzuki July 2026 Sales: भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने जुलाई 2026 में रिकॉर्ड बिक्री के साथ एक नया इतिहास रचने में सफल रही है। कंपनी ने जुलाई 2026 में घरेलू बाजार में 2 लाख से ज्यादा वाहनों की बिक्री दर्ज की है। यह किसी भी भारतीय कार निर्माता द्वारा एक महीने में हासिल किया गया अब तक का सबसे बड़ा बिक्री आंकड़ा है।
Maruti Suzuki July 2026 Record Sales
मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने जुलाई 2026 में कुल 2,41,241 वाहनों की डिस्पैच दर्ज की, जिसमें 30,056 यूनिट एक्सपोर्ट की गईं। अगर केवल भारतीय बाजार की बात करें तो कंपनी ने 2,00,123 वाहनों की बिक्री की, जो अपने आप में एक नया उद्योग रिकॉर्ड है। इन घरेलू आंकड़ों में 1,93,203 पैसेंजर व्हीकल और 3,920 कमर्शियल व्हीकल शामिल हैं। लगातार बढ़ती मांग और मजबूत प्रोडक्ट लाइनअप की बदौलत कंपनी यह उपलब्धि हासिल करने में सफल रही।
यह भी पढ़ें- Scorpio N का अपडेटेड मॉडल डीलरशिप पर स्पॉट, मिलेगा नया इंटीरियर
अगर पिछले साल के इसी महीने से तुलना करें तो कंपनी की बिक्री में शानदार बढ़ोतरी देखने को मिली है। जुलाई 2025 में मारुति सुजुकी ने कुल 1,80,526 वाहन बेचे थे। वहीं घरेलू बाजार में बिक्री 1,40,570 यूनिट रही थी। इस बार कंपनी ने 2 लाख का आंकड़ा पार करके भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग में नया बेंचमार्क स्थापित किया है।
Pending Bookings
कंपनी के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (मार्केटिंग एंड सेल्स) पार्थो बनर्जी के अनुसार, मारुति सुजुकी के पास फिलहाल करीब 1.60 लाख वाहनों की लंबित बुकिंग मौजूद है। इससे साफ होता है कि कंपनी के कई मॉडलों की मांग अभी भी मजबूत बनी हुई है। इतनी बड़ी पेंडिंग बुकिंग यह भी दिखाती है कि आने वाले महीनों में कंपनी की बिक्री का प्रदर्शन मजबूत रहने की उम्मीद है।
Brezza Facelift Demand
हाल ही में लॉन्च हुई ब्रेजा फेसलिफ्ट (Brezza Facelift) ग्राहकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है। कंपनी के मुताबिक इस एसयूवी को हर दिन करीब 2,000 नई बुकिंग मिल रही हैं। अगर यही रफ्तार जारी रहती है तो आने वाले समय में ब्रेजा कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUVs में अपनी स्थिति और मजबूत कर सकती है।
e Vitara Update
मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी ई विटारा (e Vitara) को भी ग्राहकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। कंपनी ने बताया कि इस मॉडल को हर महीने लगभग 4,000 नई बुकिंग प्राप्त हो रही हैं। भारतीय EV बाजार में बढ़ती दिलचस्पी के बीच यह आंकड़ा मारुति सुजुकी के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। आने वाले महीनों में इसकी मांग और बढ़ने की उम्मीद की जा रही है।

