Maserati GT2 Stradale launched in India: भारत में Maserati GT2 Stradale 5.72 करोड़ रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च हो गई है। यह MC20 पर आधारित रेसिंग-प्रेरित सुपरकार है, जिसमें 640hp का V6 इंजन मिलता है।

Maserati GT2 Stradale Exterior and Aerodynamics
मासेराती GT2 स्ट्राडेल (Maserati GT2 Stradale) को कंपनी की GT2 रेस कार से प्रेरित डिजाइन दिया गया है। इसमें नया फ्रंट बंपर, फ्रंट डिफ्यूजर और बोनट पर एयर वेंट्स मिलते हैं। इसके अलावा, फ्रंट व्हील आर्च पर भी वेंट्स दिए गए हैं।
कार के पीछे बड़ा एडजस्टेबल विंग और रियर डिफ्यूजर मिलता है। इस विंग को तीन अलग-अलग सेटिंग में एडजस्ट किया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक, हाई-ड्रैग सेटिंग में यह 280 kmph की रफ्तार पर 500 किलोग्राम तक डाउनफोर्स पैदा करती है।
इसमें MC20 और GT2 रेस कार वाला कार्बन-फाइबर मोनोकोक चेसिस दिया गया है। इसके 20-इंच फोर्ज्ड अलॉय व्हील्स का वजन सामान्य व्हील्स के मुकाबले करीब 19 किलोग्राम कम है। वहीं, फ्रंट एक्सल लिफ्ट सिस्टम कार के अगले हिस्से को 35mm तक ऊपर उठा सकता है।
यह भी पढ़ें- Upcoming Maruti Cars: मारुति सुजुकी की 4 नई कारें जल्द होंगी लॉन्च
Engine and Performance
Maserati GT2 Stradale में 3.0-लीटर ट्विन-टर्बो V6 Nettuno पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 640hp की पावर और 720Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 8-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है, जो पिछले पहियों को पावर भेजता है।
कंपनी का दावा है कि यह सुपरकार केवल 2.8 सेकंड में 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 324 kmph है। इसका ड्राई वजन 1,365 किलोग्राम है, जो MC20 से 60 किलोग्राम कम है।
यह भी पढ़ें- 13 नवंबर को भारत में पेश होगी Denza Z9 GT, कंपनी ने जारी किया टीजर
इसमें Wet, GT, Sport और Corsa समेत चार ड्राइविंग मोड मिलते हैं। ग्राहक इसके लिए दो परफॉर्मेंस पैक भी चुन सकते हैं। परफॉर्मेंस पैक में मिशेलिन सेमी-स्लिक टायर, इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड-स्लिप डिफरेंशियल और कार्बन-सिरेमिक ब्रेक मिलते हैं। वहीं, परफॉर्मेंस पैक प्लस में चार-पॉइंट सीट बेल्ट, माउंटिंग ब्रैकेट और फायर एक्सटिंग्विशर शामिल हैं। दोनों पैक में Corsa Evo मोड भी मिलता है।
कार के केबिन में Alcantara अपहोल्स्ट्री और कार्बन-फाइबर स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। इसमें 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, इंफोटेनमेंट स्क्रीन और पैडल शिफ्टर्स मिलते हैं। इसके अलावा, बटरफ्लाई डोर, पार्किंग सेंसर और कैमरे भी दिए गए हैं।